stock-markett.online
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026: एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड
RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026: एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026: एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, जानें कैसे करना है डाउनलोड

RPSC 2nd Grade Teacher Admit Card 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) राज्य में सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करने जा रहा है। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले राज्य के ढेरों उम्मीदवारों के लिए ये अहम और जरूरी अपडेट है। आयोग ने सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड आज 9 जुलाई को जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in से अपने लॉगिन डिटेल्स या एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिड कार्ड किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए बेहद अहम डॉक्युमेंट होता है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में दाखिल नहीं हो सकते हैं। आरपीएससी सेकंड ग्रेड (सीनियर टीचर) भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी साथ में लेकर आना होगा। परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार इन्हें ले जाना न भूलें, अन्यता वे परीक्षा देने से वंचित किए जा सकते हैं। यह परीक्षा कुल 10537 पदों को भरने के लिए आयोजित की जाएगी।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

आरपीएससी की सीनियर टीचर (सेकंड ग्रेड) भर्ती परीक्षा विभिन्न विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा रोजाना दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी, जबकि दूसरी दोपहर 3:00 बजे से आयोजित की जाएगी।

आयोग का नाम : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)

परीक्षा का नाम : आरपीएससी सेकंड ग्रेड परीक्षा 2026

कुल रिक्त पद : 10,537

आरपीएससी द्वितीय श्रेणी परीक्षा तिथि 2026: 12 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक

एग्जाम सिटी स्लिप जारी : 5 जुलाई 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 9 जुलाई 2026 (जारी)

लॉगिन के लिए डिटेल्स : एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्म तिथि या SSO ID

आधिकारिक वेबसाइट : rpsc.rajasthan.gov.in और recruitment.rajasthan.gov.in

आरपीएससी सेकेंड ग्रेड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

  • आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड सेक्शन में 2nd Grade SR. TEACHER Recruitment Admit Card Link पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सही से दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसमें दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें और डाउनलोड करें।
  • अंत में परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *