stock-markett.online
SBI म्यूचुअल फंड की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम, 15 साल में 20% CAGR ग्रोथ, कितनी SIP से बन गया 1 करोड़ कॉर्पस
SBI म्यूचुअल फंड की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम, 15 साल में 20% CAGR ग्रोथ, कितनी SIP से बन गया 1 करोड़ कॉर्पस

SBI म्यूचुअल फंड की सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली स्कीम, 15 साल में 20% CAGR ग्रोथ, कितनी SIP से बन गया 1 करोड़ कॉर्पस

SBI Small Cap Fund: म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक मिसाल कायम की है। पिछले 15 वर्षों के ट्रैक रिकॉर्ड को देखें तो इस फंड ने बेंचमार्क को पछाड़ते हुए निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। यह फंड मुख्य रूप से उन छोटी कंपनियों में निवेश करता है जिनमें भविष्य की ‘मल्टीबैगर’ बनने की क्षमता होती है।

डेटा के अनुसार, यदि किसी निवेशक ने 15 साल पहले इस फंड में निवेश किया होता, तो चक्रवृद्धि ब्याज (Compounding) के कारण उसका निवेश कई गुना बढ़ा है। स्मॉल-कैप कैटेगरी होने के नाते इसमें उतार-चढ़ाव अधिक रहता है, लेकिन 10 से 15 साल का नजरिया रखने वाले निवेशकों के लिए यह वेल्थ क्रिएशन का एक मजबूत जरिया साबित हुआ है।

टोटल रिटर्न इंडेक्स से ज्यादा दिया रिटर्न

एसबीआई स्मॉल कैप फंड का का बैंचमार्क BSE 250 SmallCap TRI है। इस बैंचमार्क का 15 साल का रिटर्न अनुमानित सालाना रिटर्न लगभग 15–16% रहा है। वहीं एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 15 साल के दौरान हर साल औसतन 19.65% का रिटर्न दिया है। यानी इस फंड ने अपने बैंचमार्क से ज्यादा रिटर्न दिया है।

जानें सिप से कैसे तैयार हुआ बड़ा फंड

अगर किसी ने इस फंड में आज से 15 साल पहले 10,000 रुपये महीने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप के तहत लगाना शुरू किया होगा, तो काफी बड़ा फंड तैयार हो गया होगा। यह फंड पिछले 15 साल से हर साल औसतन 19.65% का रिटर्न दे रहा है। इस हिसाब से 10,000 रुपये की सिप से 15 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो गया होगा। इस दौरान कुल निवेश 18 लाख रुपये का रहा है।

यह भी पढ़ें: Flexi Cap Mutual Funds: एक साल में 24% तक रिटर्न, ये हैं टॉप 5 फंड

अब जानें 1 लाख रुपये का निवेश कितना बढ़ा

वहीं एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने एकमुश्त निवेश करने वालों को भी काफी फायदा कराया है। अगर इस फंड में आज से 15 साल पहले किसी ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा तो 19.65% के सीजीएआर से करीब 15 लाख रुपये का फंड तैयार हो गया है। यानी निवेशकों को करीब 15 गुना रिटर्न मिला है।

एसबीआई स्मॉल कैप फंड से जुड़े जरूरी आंकड़े

  • कुल एसेट्स: 37,141 करोड़ रुपये
  • एक्‍सपेंस रेश्‍यो: 1.64%
  • बेंचमार्क: BSE 250 SmallCap TRI
  • मिनिमम इन्‍वेस्‍टमेंट: 5000 रुपये
  • मिनिमम SIP: 500 रुपये
  • स्टैंडर्ड डिविएशन: 17.16%
  • शार्प रेश्यो: 0.50
  • बीटा: 0.75

फंड के टॉप 3 शेयर

  1. एथर एनर्जी
  2. नवीन फ्लोरीन
  3. सिटी यूनियन बैंक

फंड का इन सेक्टर में सबसे ज्यादा निवेश

  1. कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी 23.66
  2. इंडस्ट्रियल 19.50
  3. मैटेरियल्स 16.39

Disclaimer: सभी म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं; ET NOW स्वदेश अपने सभी पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं को सलाह देता है कि वे किसी भी पैसे और निवेश से संबंधित निर्णय लेने से पहले सभी योजना संबंधी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें और रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकारों से सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *