stock-markett.online
SBI Life Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 5 ब्रोकरेज बुलिश, 48 फीसदी तक अपसाइड की उम्मीद, नोट कर लें फ्रेश टारगेट
SBI Life Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 5 ब्रोकरेज बुलिश, 48 फीसदी तक अपसाइड की उम्मीद, नोट कर लें फ्रेश टारगेट

SBI Life Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 5 ब्रोकरेज बुलिश, 48 फीसदी तक अपसाइड की उम्मीद, नोट कर लें फ्रेश टारगेट

SBI Life Share Price: SBI Life Insurance के शेयरों पर घरेलू और विदेशी ब्रोकरेज फर्मों का रुख सकारात्मक बना हुआ है। कंपनी के हालिया तिमाही प्रदर्शन के बाद Motilal Oswal (MOSL), Morgan Stanley, Citi, Nuvama और Emkay ने शेयर पर अपनी राय जारी की है। पांचों ब्रोकरेज ने SBI Life पर सकारात्मक रुख कायम रखा है। इनमें Citi ने सबसे ज्यादा 2,750 रुपये का टारगेट दिया है, जबकि Morgan Stanley ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है। SBI Life का पिछला बंद भाव 1,858.60 रुपये रहा है। इस भाव के मुकाबले अलग-अलग ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस में करीब 21 फीसदी से 48 फीसदी तक का संभावित अपसाइड दिखाई देता है।

Citi ने क्या कहा?

SBI Life पर सबसे ज्यादा बुलिश रुख Citi का है। ब्रोकरेज ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 2,625 रुपये से बढ़ाकर 2,750 रुपये (SBI Life Target Price) कर दिया है। 1,858.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले यह करीब 48 फीसदी संभावित अपसाइड दर्शाता है। Citi के मुताबिक कंपनी का प्रदर्शन सभी प्रमुख मोर्चों पर मजबूत रहा है और Value of New Business यानी VNB में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी की ग्रोथ को एक बड़े ग्रुप टर्म इंश्योरेंस बिजनेस ने भी मजबूती दी।

Nuvama ने दिया 40 फीसदी अपसाइड का टारगेट

Nuvama ने SBI Life पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 2,390 रुपये से बढ़ाकर 2,600 रुपये कर दिया है। मौजूदा भाव से यह करीब 40 फीसदी संभावित अपसाइड बनता है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का कुल APE सालाना आधार पर 35.5 फीसदी बढ़ा, जिसमें एक बड़े ग्रुप इंश्योरेंस डील का अहम योगदान रहा। वहीं, Individual APE में भी 13.9 फीसदी की YoY ग्रोथ दर्ज की गई, जिसे प्रोटेक्शन और सेविंग्स बिजनेस में मजबूती से सपोर्ट मिला। VNB में सालाना आधार पर 29.4 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि VNB मार्जिन 26.2 फीसदी रहा। मार्जिन पर एकमुश्त ग्रुप डील और GST से जुड़े अस्थायी प्रभाव का असर पड़ा। इसके बावजूद कंपनी ने FY27 के लिए 14-15 फीसदी APE ग्रोथ और 26-28 फीसदी VNB मार्जिन का अपना मार्गदर्शन बरकरार रखा है।

Morgan Stanley को कितना दिख रहा अपसाइड?

Morgan Stanley ने SBI Life पर Overweight रेटिंग कायम रखी है और 2,340 रुपये का टारगेट दिया है। यह पिछले बंद भाव से करीब 26 फीसदी संभावित अपसाइड दर्शाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक SBI Life का इंडिविजुअल बिजनेस मजबूत बना हुआ है, जबकि एक बड़े ग्रुप डील ने Value of New Business को अतिरिक्त बढ़ावा दिया। Morgan Stanley कंपनी को लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल मानता है, जिसकी अलग-अलग प्रोडक्ट कैटेगरी और डिस्ट्रीब्यूशन चैनलों में एग्जीक्यूशन मजबूत है।

Emkay को क्या उम्मीद?

Emkay ने SBI Life पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 2,250 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा शेयर भाव के मुकाबले यह करीब 21 फीसदी संभावित अपसाइड है। ब्रोकरेज के मुताबिक SBI Life ने पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का APE करीब 36 फीसदी YoY बढ़कर 5,380 करोड़ रुपये रहा, जो Emkay के अनुमान से करीब 4 फीसदी अधिक था। वहीं, VNB में करीब 30 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, VNB मार्जिन 26.2 फीसदी रहा, जो अनुमान के अनुरूप था, लेकिन सालाना आधार पर इसमें 1.2 प्रतिशत अंक की कमी आई। इसका प्रमुख कारण ग्रुप टर्म इंश्योरेंस बिजनेस का अपेक्षाकृत अधिक हिस्सा रहा। इसके बावजूद ब्रोकरेज ने कंपनी के प्रदर्शन और FY27 के ग्रोथ एवं मार्जिन आउटलुक को सकारात्मक माना है।

Motilal Oswal ने क्या दिया टारगेट?

Motilal Oswal Financial Services (MOSL) ने SBI Life पर BUY रेटिंग बनाए रखते हुए 2,240 रुपये का टारगेट बरकरार रखा है। यह पिछले बंद भाव 1,858.60 रुपये से करीब 21 फीसदी संभावित अपसाइड दिखाता है। MOSL के मुताबिक कंपनी ने APE और Absolute VNB के मोर्चे पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। ग्रुप बिजनेस में मजबूत गतिविधि के कारण प्रोटेक्शन सेगमेंट में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। हालांकि, पहली तिमाही में VNB मार्जिन पर GST में बदलाव और ग्रुप बिजनेस की लंपि प्रकृति का असर पड़ा।

यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: इन 8 कंपनियों से डिविडेंड कमाने का आज आखिरी मौका, 28 जुलाई है रिकॉर्ड डेट, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

एक नजर तिमाही नतीजे पर

SBI Life Insurance ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 22.1 फीसदी बढ़कर 725 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि नेट प्रीमियम इनकम 17 फीसदी की बढ़त के साथ 20,078 करोड़ रुपये रही। न्यू बिजनेस प्रीमियम (NBP) भी 22.6 फीसदी बढ़कर 8,910 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान Annualized Premium Equivalent (APE) में 35.5 फीसदी की मजबूत वृद्धि हुई और यह 5,380 करोड़ रुपये रहा, जबकि Value of New Business (VNB) 29.4 फीसदी बढ़कर 1,410 करोड़ रुपये पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- Stocks to Buy: तिमाही नतीजों के बाद 7 स्टॉक्स पर MOSL बुलिश, Buy रेटिंग के साथ दिए नए टारगेट, 34% तक अपसाइड का अनुमान

हालांकि, VNB मार्जिन 120 बेसिस पॉइंट घटकर 26.2 फीसदी रहा। ऑपरेशनल मोर्चे पर कंपनी का सॉल्वेंसी रेशियो 1.96 के मजबूत स्तर पर बना रहा और 13वें महीने की पर्सिस्टेंसी रेट सुधरकर 87.7 फीसदी हो गई। मजबूत प्रदर्शन के बाद मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 14 फीसदी APE ग्रोथ और 26-28 फीसदी VNB मार्जिन का अपना गाइडेंस बरकरार रखा है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *