SBI Mutual Fund IPO: GMP के मुताबिक 19% तक मुनाफे का अनुमान, 14 जुलाई से खुलेगा इश्यू- देखें पूरी डिटेल
देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) SBI Funds Management का IPO 14 जुलाई 2026 को निवेश के लिए खुलेगा। ग्रे मार्केट में भी इस IPO को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मौजूदा GMP 111 रुपये है, जिसके आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग करीब 685 रुपये पर हो सकती है।
IPO की तारीख, प्राइस बैंड और लॉट साइज
SBI Funds Management IPO में निवेशक 14 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक कर सकेंगे। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर तय किया है। निवेशकों के लिए एक लॉट में 26 शेयर होंगे। यानी ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट खरीदने के लिए 14,924 रुपये का निवेश करना होगा।
IPO का अलॉटमेंट 17 जुलाई को होने की उम्मीद है। सफल निवेशकों के डिमैट खाते में शेयर 20 जुलाई को आएंगे और कंपनी के शेयर 21 जुलाई 2026 को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।
IPO की मुख्य जानकारी
- लिस्टिंग: BSE और NSE पर होगी।
- इश्यू का प्रकार: बुक बिल्ड इश्यू।
- इश्यू का आकार: करीब 9,812.91 करोड़ रुपये। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी कंपनी कोई नए शेयर जारी नहीं कर रही है।
- फेस वैल्यू: 1 रुपये प्रति शेयर।
- प्राइस बैंड: 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर।
- कर्मचारियों के लिए छूट: प्रति शेयर 54 रुपये की छूट मिलेगी।
- रजिस्ट्रार: केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (Kfin Technologies Ltd.)।
- लीड मैनेजर: कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड (Kotak Mahindra Capital Co. Ltd.)।
GMP क्या बता रहा है?
ग्रे मार्केट में SBI Funds Management IPO का GMP 111 रुपये चल रहा है। अगर यह लिस्टिंग तक बना रहता है, तो 574 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर की लिस्टिंग करीब 685 रुपये पर हो सकती है। ध्यान रखें कि GMP सिर्फ एक अनुमान होता है। शेयर किस कीमत पर लिस्ट होगा, यह बाजार के माहौल और निवेशकों की खरीदारी पर निर्भर करेगा।
यह भी पढ़े: Mutual Funds : जून में मिडकैप और स्मॉलकैप का दबदबा- कुल इक्विटी निवेश का 40% से ज्यादा हिस्सा
कंपनी क्या करती है?
SBI Funds Management की शुरुआत 1992 में हुई थी। यह भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। साल 2025 तक कंपनी के पास करीब 16.32 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति प्रबंधन (AUM) थी, जो देश के कुल म्यूचुअल फंड AUM का करीब 15.5% है।
कंपनी के पास 1.60 करोड़ से ज्यादा निवेशक हैं। यह इक्विटी, डेट, हाइब्रिड, ETF, इंडेक्स फंड, लिक्विड फंड और पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) समेत कई निवेश विकल्प उपलब्ध कराती है।
कंपनी की सबसे बड़ी ताकत
SBI Funds Management की सबसे बड़ी ताकत इसका भरोसेमंद नाम और बड़ा ग्राहक आधार है। यह देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है। कंपनी के साथ बड़ी संख्या में SIP निवेशक जुड़े हैं और इसकी सेवाएं देशभर में उपलब्ध हैं। साथ ही, कंपनी बेहतर तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे ग्राहकों को आसानी से निवेश करने की सुविधा मिलती है। इन्हीं वजहों से इस IPO को लेकर निवेशकों में अच्छा उत्साह देखा जा रहा है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है

Leave a Reply