stock-markett.online
Sensex में और बढ़ी गिरावट, शुरुआती कारोबार में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये साफ
Sensex में और बढ़ी गिरावट, शुरुआती कारोबार में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये साफ

Sensex में और बढ़ी गिरावट, शुरुआती कारोबार में ही डेढ़ लाख करोड़ रुपये साफ

Sensex-Nifty starts red: अमेरिका और ईरान के बीच शांति की फीकी उम्मीदों पर कच्चा तेल उबल पड़ा और प्रति बैरल $105 के पार पहुंच गया। इसने एशिया के अधिकतर बाजारों पर दबाव बना दिया और घरेलू मार्केट में भी स्थिति कुछ खास अच्छी नहीं है। एक कारोबारी दिन पहले डेढ़ फीसदी की गिरावट के बाद आज भी घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में खुले हैं। मिडकैप मार्केट को थोड़ा संभालने की कोशिश में हैं लेकिन स्मॉलकैप्स ने दबाव बनाया हुआ है। निफ्टी मिडकैप 100 में हल्की तेजी है तो निफ्टी स्मॉलकैप्स 100 में हल्की गिरावट है।

सेक्टरवाइज बात करें तो शुरुआती कारोबार में आज निफ्टी मेटल करीब 1% उछल पड़ा तो दूसरी तरफ निफ्टी आईटी करीब 2% टूट गया। ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक गिर गया यानी निवेशकों की दौलत डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:23 AM पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 430.35 प्वाइंट्स यानी 0.57% की गिरावट के साथ 75,584.93 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 103.65 प्वाइंट्स यानी 0.44% की फिसलन के साथ 23,712.20 पर है।

निवेशकों की दौलत में ₹1.62 लाख करोड़ की गिरावट

एक कारोबारी दिन पहले यानी 11 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,66,58,569.684 करोड़ था। आज यानी 12 मई 2026 को बिकवाली के दबाव में यह ₹4,64,95,695.27 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी ₹1,62,874.414 करोड़ घट गई है।

Sensex के सिर्फ 6 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें से सिर्फ 6 स्टॉक्स ही ग्रीन हैं। सबसे अधिक तेजी एसबीआई, टाटा स्टील और एयरटेल में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, टेक महिंद्रा और टीसीएस में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

43 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 2720 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1084 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1484 में गिरावट का रुझान है और 152 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 43 शेयर एक साल के हाई और 13 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 61 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 57 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *