Sensex में 550 अंकों का उछाल, अमेरिका से आई राहत की खबर तो Nifty ग्रीन, 4 वजहों से छाई रौनक
Share Market Rally: अमेरिका में खुदरा महंगाई बढ़ने की अनुमान से सुस्त रफ्तार से वैश्विक मार्केट में रौनक बिखेर दी। एशियाई बाजारों में खरीदारी के माहौल के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 मजबूत हुए हैं। सेंसेक्स 550 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गए तो निफ्टी 50 भी 24200 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट को सपोर्ट मिला। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त है।
इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:30 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 545.89 प्वाइंट्स यानी 0.71% की बढ़त के साथ 77,600.83 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 151.75 प्वाइंट्स यानी 0.63% के उछाल के साथ 24203.80 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 586.92 प्वाइंट्स उछलकर 77,641.86 और निफ्टी 166.10 प्वाइंट्स चढ़कर 24,218.15 तक पहुंच गया था।
Share Market Rally: इन वजहों से मिला सपोर्ट
अमेरिका में खुदरा महंगाई की अनुमान से कम रफ्तार
एनर्जी की कीमतों में गिरावट के चलते अमेरिका में कंज्यूमर प्राइसेज जून महीने में 6 साल में सबसे तेज स्पीड से नीचे गिरे। अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) में 0.4% की गिरावट आई जिससे सालाना महंगाई दर घटकर 3.5% रह गई। सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट को सीपीआई में 0.2% की गिरावट और सालाना महंगाई दर 3.8% रहने की की उम्मीद थी। अप्रैल 2020 के बाद यह सबसे बड़ी गिरावट रही। इस गिरावट ने इस साल अमेरिकी फेड के ब्याज दर बढ़ाने की आशंका को हल्की कर दिया है। इससे मार्केट में रौनक छा गई।
हॉर्मुज पर 20% टोल टैक्स से पलटे ट्रंप
हॉर्मुज पर 20% टोल से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पलट गए हैं। उन्होंने खाड़ी देशों के दबाव के बाद फैसला बदला है। उन्होंने कहा है कि इसके बदले में गल्फ के देश अमेरिका में बड़ा निवेश करेंगे। ट्रंप के पलटने से मार्केट में रौनक छाई है।
India VIX में गिरावट
मार्केट की घबराहट को मापने वाले इंडिया विक्स में गिरावट से मार्केट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल यह 3.49% की गिरावट के साथ 13.27 पर था। इसके अधिक होने का मतलब मार्केट में वोलैटिलिटी हाई होने की आशंका है तो इसके कम होने का मतलब वोलैटिलिटी कम होने की संभावना है।
IT Stocks की गिरावट को थाम लिया प्राइवेट बैंकों ने
आईटी सेक्टर में कोहराम मचा हुआ है और निफ्टी आईटी करीब डेढ़ फीसदी टूट गया है। इस गिरावट को बैंकिंग सेक्टर्स ने काफी हद तक संभाल लिया। पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंकों के निफ्टी इंडेक्स में 1-1% की बढ़त है। मार्केट को ऊपर ले जाने में ऑटो सेक्टर ने भी बखूबी काम किया और इसका निफ्टी इंडेक्स करीब 1% मजबूत दिख रहा है।
मार्केट में आज की लाइव हलचलों के लिए यहां क्लिक करें
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply