Share Market Fall: शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल, सेंसेक्स 553 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के ₹52200 करोड़ साफ
शुक्रवार, 8 मई को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन लाल निशान में खुला और तुरंत ही सेंसेक्स पिछली क्लोजिंग से लगभग 553 अंक टूट गया। इन कुछ पलों में ही निवेशकों की दौलत से 52200 करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गएअमेरिका-ईरान के बीच हमले फिर शुरू होने और कच्चे तेल की कीमत में फिर उछाल आने से बाजार में गिरावट आई है। शुक्रवार को सेंसेक्स लाल निशान में 77,631.94 पर खुला। तुरंत ही यह पिछली क्लोजिंग से 552.8 अंक टूटकर 77,291.72 के लो तक गया। इसी तरह निफ्टी भी गिरावट के साथ 24,233.65 पर खुला और फिर लगभग 168.5 अंक टूटकर 24,158.15 के लो तक गया।
इन कुछ पलों में ही निवेशकों की दौलत से 52200 करोड़ रुपये से ज्यादा साफ हो गए। गुरुवार, 7 मई को मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,74,65,307.725 करोड़ रुपये रहा था। शुक्रवार को मार्केट खुलने के कुछ ही पलों के अंदर यह घटकर 4,74,13,082.08 करोड़ रुपये से भी नीचे चला गया। यानि कि 52,225.645 करोड़ रुपये की कमी।
Leave a Reply