stock-markett.online
Smallcap Stocks: स्मॉल कैप का दिख रहा है मजबूत ट्रेंड, एक्सपर्ट ने निवेश के लिए बताए 4 स्टॉक; साथ में टारगेट और स्टॉप लॉस
Smallcap Stocks: स्मॉल कैप का दिख रहा है मजबूत ट्रेंड, एक्सपर्ट ने निवेश के लिए बताए 4 स्टॉक; साथ में टारगेट और स्टॉप लॉस

Smallcap Stocks: स्मॉल कैप का दिख रहा है मजबूत ट्रेंड, एक्सपर्ट ने निवेश के लिए बताए 4 स्टॉक; साथ में टारगेट और स्टॉप लॉस

Smallcap Stocks Emkay Report: ब्रोकरेज हाउस Emkay Global Financial Services की ताजा रिपोर्ट छोटे शेयरों यानी स्मॉलकैप सेगमेंट को लेकर काफी पॉजिटिव संकेत दे रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों का ट्रेंड बताता है कि मार्च महीना इस सेगमेंट के लिए अक्सर “टर्निंग पॉइंट” साबित हुआ है और इस बार भी तस्वीर कुछ ऐसी ही बनती दिख रही है।

मार्च क्यों है खास?

ब्रोकरेज Emkay Report के मुताबिक, साल 2020 के बाद से 7 में से 6 बार मार्च में Nifty Smallcap 250 ने बॉटम बनाया है। इसके बाद बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली। इसका सीधा मतलब है कि इस दौरान बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है और निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान भी मजबूत होता है। मार्च 2026 में भी शुरुआती संकेत इसी तरह के दिख रहे हैं-

  • प्राइस स्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है
  • ज्यादा स्टॉक्स में भागीदारी बढ़ रही है
  • बेंचमार्क के मुकाबले परफॉर्मेंस सुधर रही है

टेक्निकल संकेत क्या कहते हैं?

रिपोर्ट में टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर भी तेजी के संकेत दिए गए हैं।

  • इंडेक्स लगातार “हायर लो” बना रहा है, यानी हर गिरावट पहले से ऊपर रुक रही है
  • चार्ट पर “कॉन्ट्रैक्टिंग पैटर्न” बन रहा है, जो आमतौर पर बड़े ब्रेकआउट का संकेत देता है
  • ट्रेंडलाइन सपोर्ट मजबूत है, जिससे यह साफ है कि निवेशक गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं

आगे के लिए अहम स्तर

Emkay ने निफ्टी स्मॉल कैप 50 को लेकर निवेशकों के लिए कुछ अहम स्तर भी बताए हैं। मालूम हो कि मौजूदा समय में यह इंडेक्स 8882.9 पर ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज ने कुछ अहम स्तर बताए हैं, जैसे;

  • Accumulation Zone (यानी इस जोन में खरीदारी की जा सकती है): 8,500 से 8,900
  • Resistance (ब्रेकआउट): 9,000 के आसपास
  • Support: 8,200

स्मॉलकैप बनाम निफ्टी: कौन आगे?

रिपोर्ट के मुताबिक, स्मॉलकैप इंडेक्स का प्रदर्शन Nifty 50 के मुकाबले बेहतर हो सकता है। RRG यानी रिलेटिव रोटेशन ग्राफ और रेशियो चार्ट्स दोनों यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में स्मॉलकैप शेयर आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। हालांकि, सभी सेक्टर्स में समान तेजी नहीं है, कुछ सेक्टर आगे हैं, तो कुछ अभी भी पीछे चल रहे हैं। इसी कड़ी में Emkay ने तमाम आंकड़ों के साथ अपने कुछ टॉप पिक्स भी साझा किए हैं।

यह भी पढ़ें- BSE Q4 Result, Dividend News : तिमाही नतीजों से पहले 52 हफ्ते के हाई पर स्टॉक, इस साल 44% मजबूत; 1, 3 और 5 साल में रहा है मल्टीबैगर

Emkay के टॉप स्टॉक पिक्स

ब्रोकरेज ने इस तेजी के ट्रेंड में कुछ खास स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है:

Shipping Corporation of India (SCI)

  • खरीदारी का रेंज: 300 रुपये से 309 रुपये
  • स्टॉपलॉस: 285 रुपये पर
  • टारगेट: 385 रुपये

शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को लेकर ब्रोकरेज ने कहा कि स्टॉक 16 साल के बेस से ब्रेकआउट कर रहा है यानी लंबी अवधि में तेजी के संकेत दिख रहे हैं।

PTC India (PTC)

  • खरीदारी का रेंज: 206 रुपये से 216 रुपये (मौजूदा भाव 215 रुपये)
  • स्टॉपलॉस: 198 रुपये
  • टारगेट: 268 रुपये

10 साल के ब्रेकआउट के बाद तेजी की संभावना

Elecon Engineering Company (ELECON)

  • खरीदारी का रेंज: 495 रुपये से 517 रुपये (मौजूदा भाव 529 रुपये)
  • स्टॉपलॉस: 475 रुपये
  • टारगेट: 625 रुपये

ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट, मजबूत अपट्रेंड का संकेत

Natco Pharma (NATCO)

  • खरीदारी रेंज: 1,075 रुपये से 1,111 रुपये (मौजूदा भाव 1125 रुपये)
  • स्टॉपलॉस: 1,020 रुपये
  • टारगेट: 1,300 रुपये

बेस ब्रेकआउट, मिड-टर्म तेजी की उम्मीद

क्या है निवेशकों के लिए संकेत?

Emkay Global Financial Services की रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि स्मॉलकैप सेगमेंट में फिलहाल माहौल पॉजिटिव बन रहा है। टेक्निकल स्ट्रक्चर, लिक्विडिटी और निवेशकों की भागीदारी, तीनों फैक्टर तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं। अगर बाजार इसी तरह सपोर्ट करता रहा और Nifty Smallcap 250 9,000 के ऊपर मजबूती से टिकता है, तो स्मॉलकैप शेयरों में अगली बड़ी रैली देखने को मिल सकती है।

Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *