stock-markett.online
SSY: 200 रुपए रोज की छोटी बचत, बेटी के लिए 21 साल बाद करीब 35 लाख का बड़ा फंड; समझें निवेश और रिटर्न का पूरा हिसाब
SSY: 200 रुपए रोज की छोटी बचत, बेटी के लिए 21 साल बाद करीब 35 लाख का बड़ा फंड; समझें निवेश और रिटर्न का पूरा हिसाब

SSY: 200 रुपए रोज की छोटी बचत, बेटी के लिए 21 साल बाद करीब 35 लाख का बड़ा फंड; समझें निवेश और रिटर्न का पूरा हिसाब

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी की पढ़ाई और शादी के समय पैसों की कमी न हो। इसके लिए अगर छोटी उम्र से ही बचत शुरू कर दी जाए, तो आगे चलकर अच्छा फंड तैयार किया जा सकता है। सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) इसी तरह लंबे समय के लिए बचत करने का एक विकल्प है। इसमें छोटी रकम से शुरुआत की जा सकती है और मिलने वाली रकम पर टैक्स भी नहीं लगता। खास बात यह है कि आप रोज सिर्फ 200 रुपए बचाकर, 21 साल बाद बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। चलिए समझते हैं।

अगर आप रोजाना 200 रुपए बचाने का टारगेट रखते हैं, तो महीने में करीब 6,000 रुपए जमा किए जा सकते हैं। लेकिन यहां एक बात समझना जरूरी है कि SSY में 21 साल तक लगातार पैसा जमा नहीं करना होता। खाते में जमा करने की अवधि 15 साल तक होती है, जबकि खाता 21 साल में मैच्योर होता है।

यह भी पढ़ें : NPS Swasthya: पेंशन के साथ बीमा का दोहरा फायदा, 25% तक निकासी से 30 लाख के हेल्थ कवर तक – कैसे काम करेगी नई स्कीम?

रोज 200 रुपए बचाने पर कितना निवेश?

अगर हर महीने 6,000 रुपए जमा किए जाएं, तो सालभर में निवेश करीब 72,000 रुपए होगा।

  • महीने की बचत: 6,000 रुपए
  • सालाना निवेश: 72,000 रुपए
  • जमा करने की अवधि: 15 साल
  • कुल जमा रकम: 10.80 लाख रुपए
  • ब्याज से कमाई: 23,67,417 लाख रुपए
  • मच्युरिटी पर रकम: 34,47,417 लाख रुपए (करीब 35 लाख)

यानी 15 साल में आपकी जेब से कुल 10.80 लाख रुपए जाएंगे। इसके बाद अगले 6 साल तक आपको नया पैसा जमा करने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन खाते में जमा रकम पर ब्याज मिलता रहेगा।

21 साल बाद कितना फंड बन सकता है?

सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) की वर्तमान दर 8.2% है। इस हिसाब से 15 साल तक हर महीने 6,000 रुपए जमा किए जाएं, तो 21 साल पूरे होने पर रकम करीब 34,47,417 लाख रुपए होगी। खाली ब्याज से आपकी बेटी को 23,67,417 लाख रुपए की बड़ी रकम मिल सकती है।

SSY में 21 साल का नियम समझें

सुकन्या समृद्धि योजना में सबसे जरूरी बात यह है कि खाते की मैच्योरिटी 21 साल में होती है, लेकिन पैसा सिर्फ 15 साल तक जमा करना होता है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति 21 साल तक हर महीने 6,000 रुपए जमा करने का हिसाब लगाएगा, तो वह SSY के नियमों के हिसाब से सही गणना नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : NPS Tier 1 vs Tier 2: टैक्स बचत के लिए कौन सा खाता बेहतर? लॉक-इन और पैसे निकालने के नियम भी समझें

छोटी बचत से बड़ा फंड

रोज 200 रुपए अलग रखना शुरुआत में छोटी रकम लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक इसे जारी रखने पर अच्छा फंड तैयार हो सकता है। बेटी की उम्र कम है तो खाते की अवधि लंबी होने का फायदा भी मिल सकता है।

ध्यान रखें कि ऊपर का करीब 35 लाख रुपए के आसपास का आंकड़ा 8.2% ब्याज दर के आधार पर अनुमान है। SSY की ब्याज दर समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए वास्तविक मैच्योरिटी रकम भी अलग हो सकती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *