Sterlite Technologies: इस साल 468% का मल्टीबैगर रिटर्न, अब CLSA ने दिया 950 का टारगेट; 68% अपसाइड की उम्मीद
Sterlite Technologies के शेयरों में सोमवार को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। BSE पर कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 5% चढ़कर 592 रुपए तक पहुंच गया। इस तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय ब्रोकरेज फर्म CLSA की नई रिपोर्ट है। ब्रोकरेज ने शेयर को ‘Outperform’ रेटिंग दी है और 950 रुपए का टारगेट प्राइस तय किया है। जो की मौजदा प्राइस से करीब 68% की बढ़त दिखाता है।
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, CLSA का कहना है कि Sterlite Technologies का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी की ऑर्डर बुक एक तिमाही में 155% बढ़कर 18,600 करो रुपए पर पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में 1,500 करोड़ रुपए का QIP (Qualified Institutional Placement) पूरा किया है, जिससे उसकी बैलेंस शीट और मजबूत हुई है। बेहतर तिमाही नतीजों को देखते हुए CLSA ने FY27 से FY29 के लिए अपने अनुमान बढ़ा दिए हैं। ब्रोकरेज का मानना है कि इस दौरान कंपनी का EBITDA हर साल औसतन 62% की दर से बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें : SBI Life Share Price: तिमाही नतीजों के बाद 5 ब्रोकरेज बुलिश, 48 फीसदी तक अपसाइड की उम्मीद, नोट कर लें फ्रेश टारगेट
ब्रोकरेज के भरोसे की एक बड़ी वजह कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर भी हैं। Sterlite Technologies को करीब 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके अलावा कंपनी को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा के कई हाइपरस्केलर ऑर्डर भी मिले हैं। साथ ही कंपनी ने Long-haul Dark Fibre High-density Micro-cables की सप्लाई का भी एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है।
बता दें की Sterlite Technologies ने जून तिमाही में अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 87% बढ़कर 1,910 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,019 करोड़ रुपए था। कंपनी का मुनाफा 10 करोड़ से बढ़कर 197 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं EBITDA बढ़कर 397 करोड़ रुपए रहा है।
यह भी पढ़ें : दमदार तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट हुआ 100 रुपये से सस्ता ये बैंकिंग स्टॉक, इंट्राडे में 10% की बड़ी छलांग
Sterlite Technologies शेयर का प्रदर्शन
शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो Sterlite Technologies ने इस साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर 2026 में अब तक 468% चढ़ चुका है। पिछले एक साल में इसमें करीब 396%, एक महीने में करीब 15.5% और एक हफ्ते में करीब 3.5% की तेजी दर्ज की गई है। इसी वजह से यह शेयर इस साल के बड़े मल्टीबैगर शेयरों में शामिल हो गया है। आज सोमवार, 27 जुलाई को कंपनी का कुल मार्केट कैप 29,807 करोड़ पहुंच गया है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply