Stock Market Closing : भारी बिकवाली के बाद बाजार बंद, Sensex 1100 अंक लुढ़का, Nifty 23,379 पर क्लोज
Stock Market Closing Today, 12 May : आज हफ्ते के दुसरे कारोबारी वाले दिन यानी मंगलवार, 12 मई को भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। कारोबार की शुरुआत से ही बाजार दबाव में रहा और पूरे दिन लाल निशान में ट्रेड करता नजर आया। Sensex करीब 1,000 अंक तक लुढ़क गया और अंत में दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स -1.46% की गिरावट के साथ -1,109.05 अंक लूढ़का और 74,906.23 के लेवल पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 75,741.96 के ऊपरी स्तर तक गया और 74,449.50 तक फिसला।
वहीं, NSE का निफ्टी -436.30 अंकों की गिरावट के साथ 23,379.55 पर बंद हुआ। आज के सत्र में भारी बिकवाली देखी गई और दिन के अंत तक इसने लाल निशान पर क्लोजिंग दी।

Leave a Reply