Stocks to Watch: सोमवार 13 जुलाई को फोकस में रहेंगे ये 16 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल
Stocks to Watch: 13 जुलाई, सोमवार को शेयर बाजार में 16 स्टॉक्स पर खास नजर रहने वाली है। तिमाही नतीजों, बड़े ऑर्डर, कारोबारी अपडेट और रेगुलेटरी फैसलों की वजह से इन शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है। वहीं, ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी खबरों के चलते ऑयल से जुड़े शेयर भी फोकस में रहेंगे। आइए जानते हैं किन 16 स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी।
Oil Stocks
कच्चे तेल पर निर्भर कंपनियों के शेयर सोमवार को फोकस में रह सकते हैं। खबर है कि ईरान एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसका असर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, ONGC, Oil India, पेंट और टायर कंपनियों के शेयरों पर भी पड़ सकता है।
Avenue Supermarts
डीमार्ट की पैरेंट कंपनी Avenue Supermarts का जून तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 11.3% बढ़कर ₹860.6 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू 14.9% बढ़कर ₹18,794 करोड़ रहा। वहीं, EBITDA 15.4% बढ़कर ₹1,499 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन 7.97% रहा, जो पिछले साल 7.94% था।
Just Dial
लोकल सर्च प्लेटफॉर्म Just Dial की ग्रोथ इस तिमाही भी धीमी रही। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 0.5% और सालाना आधार पर 6.3% बढ़ा। हालांकि, शुद्ध मुनाफा तिमाही आधार पर 15.2% और सालाना आधार पर 36.5% घट गया। इसकी बड़ी वजह ट्रेजरी बुक पर हुए मार्क-टू-मार्केट नुकसान से दूसरी आय का कम होना रहा। इस बीच, कंपनी के CFO अभिषेक बंसल ने इस्तीफा दे दिया।
LTM
आईटी सर्विसेज कंपनी LTM का जून तिमाही का प्रदर्शन अनुमान के मुताबिक रहा। कॉन्स्टेंट करेंसी में कंपनी का रेवेन्यू 0.3% बढ़ा, जबकि डॉलर में रेवेन्यू 0.1% बढ़कर 1.2235 अरब डॉलर हो गया। कंपनी का EBIT मार्जिन बढ़कर 15.5% पहुंच गया, जो अनुमान से बेहतर है। फाइनेंशियल सर्विसेज कारोबार में 3.2% और टेक सर्विसेज में 3.4% की बढ़त दर्ज की गई।
HCLTech
आईटी सर्विसेज कंपनी HCLTech सोमवार को जून तिमाही के नतीजे जारी करेगी। इसके अलावा Bajaj Consumer, ICICI Prudential AMC और Nuvoco Vistas भी अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगे।
JSW Energy
बिजली क्षेत्र की कंपनी JSW Energy की सहयोगी कंपनी JSW Energy PSP Eleven Ltd. को ₹443.74 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर Bondada Renewable Energy से मिला है। इसके तहत कंपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की सप्लाई करेगी।
Power Grid Corporation of India
सरकारी पावर ट्रांसमिशन कंपनी Power Grid Corporation of India को एक नया ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को Krishnagiri REZ Phase-I परियोजना के लिए टैरिफ वाली प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में सफल बोलीदाता चुना गया है।
Sterlite Technologies
ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी कंपनी Sterlite Technologies को यूरोप में बड़ी कानूनी जीत मिली है। यूरोपीय पेटेंट कार्यालय ने Fujikura के यूरोपीय पेटेंट EP 3796060 को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
Pace Digitek
टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी Pace Digitek की सहयोगी कंपनी Lineage Power ने Bondada Renewable Energy के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की सप्लाई के लिए समझौता किया है।
L&T Finance
NBFC कंपनी L&T Finance का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिच 28.7% बढ़कर रिकॉर्ड ₹902 करोड़ रहा। रिटेल लोन ग्रोथ, मजबूत लोन वितरण और बेहतर एसेट क्वालिटी से प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का कुल रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹4,894.9 करोड़ और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 28.4% बढ़कर ₹2,924.8 करोड़ हो गई।
IREDA
सरकारी फाइनेंस कंपनी IREDA ने Gensol Engineering और उसकी सहयोगी कंपनी Gensol EV Lease के लोन खातों को धोखाधड़ी घोषित कर दिया है। कंपनी ने नियामकीय नियमों के तहत इसकी जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी दे दी है। यह कार्रवाई RBI के 2024 के फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट दिशानिर्देशों के तहत की गई है।
Adani Green Energy
रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Adani Green Energy की कुल ऑपरेशनल क्षमता जून तिमाही में 27% बढ़कर 20,142 मेगावाट हो गई। पिछले एक साल में 4,327 मेगावाट की नई क्षमता जुड़ने से कंपनी की रफ्तार तेज रही। वहीं, जून तिमाही में 848 मेगावाट नई क्षमता शुरू की गई और खावड़ा प्रोजेक्ट में बैटरी स्टोरेज क्षमता बढ़कर 3,551 MWh हो गई।
NMDC
सरकारी लौह अयस्क कंपनी NMDC ने अपने आयरन ओर की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें 10 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है।
Keystone Realtors
रियल एस्टेट कंपनी Keystone Realtors की जून तिमाही की प्री-सेल्स में बड़ी गिरावट आई है। कंपनी ने ₹617 करोड़ की प्री-सेल्स दर्ज की, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹1,068 करोड़ के मुकाबले 42% कम है।
Powerica
पावर सॉल्यूशंस कंपनी Powerica को नया प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी GUVNL की ई-रिवर्स नीलामी में सफल बोलीदाता बनी है। यह प्रोजेक्ट ग्रिड से जुड़े पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट्स से बिजली खरीद से जुड़ा है।
Fino Payments Bank
पेमेंट्स बैंक Fino Payments Bank का जून महीने में कारोबार मजबूत रहा। नए खाते सालाना आधार पर 31% बढ़े। वहीं, लोन रेफरल के जरिए होने वाला डिस्ट्रीब्यूशन तीन गुना से ज्यादा बढ़ गया। कंपनी के डिपॉजिट और डिजिटल ग्राहकों की संख्या में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
Leave a Reply