stock-markett.online
Stocks to Watch: 6 मई को फोकस में रहेंगे ये 19 स्टॉक्स, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: बुधवार 6 मई को शेयर बाजार में हलचल तेज रहने के संकेत हैं। क्योंकि कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे और अहम अपडेट्स सामने आए हैं। मजबूत कमाई और कॉर्पोरेट डेवलपमेंट्स के चलते चुनिंदा स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। कुछ कंपनियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि कुछ निवेशकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। जानिए बुधवार के कारोबारी सत्र में किन 19 स्टॉक्स पर रहेगी खास नजर।

1. Larsen & Toubro

इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी ने Q4 में मिले-जुले नतीजे दिए। नेट प्रॉफिट 3.1% घटकर ₹5,326 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹5,497 करोड़ था, गिरावट की वजह पिछले साल का ₹475 करोड़ का एक्सेप्शनल गेन रहा। हालांकि रिकरिंग आधार पर मुनाफा 5% बढ़कर ₹5,289 करोड़ रहा। कंपनी ₹38 का डिविडेंड देगी।

2. Hero MotoCorp

दोपहिया बनाने वाली कंपनी Hero MotoCorp ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे दिए। नेट प्रॉफिट 29.6 प्रतिशत बढ़कर 1401 करोड़ रुपये हुआ। रेवेन्यू 12,797 करोड़ रुपये और EBITDA 1856 करोड़ रुपये रहा, मार्जिन 14.5 प्रतिशत तक पहुंचा। कंपनी ने 17.14 लाख वाहन बेचे और 75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड घोषित किया।

3. Coforge Ltd

आईटी कंपनी Coforge Ltd का नेट प्रॉफिट 144.8% बढ़कर ₹612.3 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹261.2 करोड़ था। रेवेन्यू 30% बढ़कर ₹4,450.4 करोड़ हुआ। EBITDA 56.2% बढ़कर ₹916.8 करोड़ रहा और मार्जिन 16.6% रहा। कंपनी ने सभी मोर्चों पर अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया।

4. Raymond Realty

रियल एस्टेट कंपनी Raymond Realty का नेट प्रॉफिट 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 161 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 52.7 प्रतिशत बढ़कर 1,156.8 करोड़ रुपये पहुंचा। EBITDA 234.3 करोड़ रुपये रहा और मार्जिन 20.3 प्रतिशत हो गया। कंपनी ने FY26 के लिए 2 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है।

5. United Spirits

शराब और बेवरेज सेक्टर की कंपनी United Spirits ने मार्च तिमाही में हल्की ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का NSV 3.7 प्रतिशत बढ़कर 3,054 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष में NSV 7.7 प्रतिशत बढ़कर 12,467 करोड़ रुपये पहुंच गया।

6. United Breweries

शराब और बीयर सेक्टर की कंपनी United Breweries ने मार्च तिमाही में मिला जुला प्रदर्शन किया। नेट प्रॉफिट 4.4 प्रतिशत बढ़कर 101.7 करोड़ रुपये रहा, लेकिन यह अनुमान से कम रहा। रेवेन्यू 3.2 प्रतिशत घटकर 2,247.8 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी 10 रुपये का डिविडेंड देगी।

7. Lloyds Metals and Energy

मेटल और माइनिंग सेक्टर की कंपनी Lloyds Metals and Energy ने मार्च तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट 202 करोड़ रुपये से बढ़कर 1420 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू भी तेजी से बढ़कर 6,020 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल 1,193 करोड़ रुपये था।

8. Grasim Industries

डायवर्सिफाइड कंपनी Grasim Industries को NCLAT से राहत मिली है। ट्रिब्यूनल ने CCI द्वारा लगाया गया 301.61 करोड़ रुपये का जुर्माना रद्द कर दिया। मामला दोबारा सुनवाई के लिए CCI के पास भेजा गया है।

9. Vodafone Idea

कुमार मंगलम बिड़ला को 5 मई 2026 से Vodafone Idea का नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनाया गया है। यह फैसला लीडरशिप बदलाव के तहत लिया गया। रविंदर ठक्कर ने चेयरमैन पद छोड़ा। वह अब नॉन एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन रहेंगे।

10. PNC Infratech Ltd

इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने NHAI के साथ विवाद सुलझाते हुए ₹234.72 करोड़ का सेटलमेंट ऑफर स्वीकार किया, जो आगरा बायपास प्रोजेक्ट से जुड़े आर्बिट्रेशन केस से संबंधित है। इससे पहले मई 2025 में कंपनी के पक्ष में ₹485.27 करोड़ का आर्बिट्रेशन अवॉर्ड आया था, जो इसी EPC प्रोजेक्ट से जुड़ा था।

11. HDFC Bank Ltd

बॉम्बे हाई कोर्ट ने HDFC Bank के MD और CEO शशिधर जगदीशन के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द कर दिया। यह मामला लीलावती किर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट की रिश्वत शिकायत से जुड़ा था, जो मुंबई के लीलावती अस्पताल का संचालन करता है।

12. Jammu & Kashmir Bank Ltd

बैंकिंग सेक्टर की कंपनी ने Q4 में मजबूत प्रदर्शन दिखाया। नेट प्रॉफिट 36.5% बढ़कर ₹798 करोड़ रहा, जबकि NII मामूली 0.5% बढ़कर ₹1,487.5 करोड़ हुआ। एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा, GNPA घटकर 2.50% और NNPA 0.64% रहा। प्रोविजन कवरेज रेशियो 90% से ऊपर मजबूत बना रहा।

13. Spandana Sphoorty Financial Ltd

माइक्रोफाइनेंस सेक्टर की कंपनी ने Q4 में जोरदार टर्नअराउंड दिखाया। इसने ₹434.3 करोड़ के घाटे से निकलकर ₹5.27 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी सुधार रहा, EBITDA ₹121 करोड़ रहा। पिछले साल ₹389 करोड़ का नुकसान था। हालांकि रेवेन्यू 37.4% घटकर ₹260 करोड़ रह गया, जो पहले ₹415 करोड़ था।

14. KEC International Limited

इंफ्रास्ट्रक्चर और EPC सेक्टर की कंपनी को ₹1,002 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं, जो कई बिजनेस सेगमेंट्स से आए हैं। इनमें ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), रिन्यूएबल, ट्रांसपोर्टेशन और केबल्स एंड कंडक्टर्स शामिल हैं। ये ऑर्डर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों से आए हैं, जो कंपनी की मजबूत ऑर्डर फ्लो को दिखाते हैं।

15. Aavas Financiers Ltd

हाउसिंग फाइनेंस सेक्टर की कंपनी ने Q4 में स्थिर प्रदर्शन दिखाया। नेट प्रॉफिट 18.2% बढ़कर ₹182 करोड़ और NII 18.8% बढ़कर ₹441.2 करोड़ रहा। AUM 15% बढ़कर ₹23.5 करोड़ पहुंचा। NIM 44 बेसिस पॉइंट बढ़कर 8.45% हो गया। यह ग्रोथ बेहतर मार्जिन और ऑपरेटिंग मोमेंटम के चलते आई है।

16. SRF Ltd

दिग्गज केमिकल कंपनी SRF Ltd का नेट प्रॉफिट 10.6% बढ़कर ₹582 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹526 करोड़ था। रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹4,615 करोड़ हो गया। EBITDA 7.1% बढ़कर ₹1,026 करोड़ रहा, लेकिन मार्जिन 22.2% पर लगभग स्थिर रहा।

17. Shoppers Stop Ltd

रिटेल सेक्टर की कंपनी Q4 में मुनाफे से घाटे में चली गई। ₹2 करोड़ के प्रॉफिट के मुकाबले ₹16 करोड़ का नुकसान दर्ज हुआ। हालांकि रेवेन्यू 13.7% बढ़कर ₹1,209.8 करोड़ और EBITDA 8.5% बढ़कर ₹184.3 करोड़ रहा। EBITDA मार्जिन घटकर 15.2% रहा, जो पिछले साल 16% था।

18. UCO Bank

टैक्स विवाद में बड़ी राहत मिली, जहां अपीलेट अथॉरिटी के फैसले के बाद GST देनदारी ₹1,473.48 करोड़ से घटकर ₹4.86 करोड़ रह गई। मुंबई के GST & Central Excise (Appeals-I) कमिश्नर ने पहले के डिमांड ऑर्डर को खारिज कर दिया, जिससे ब्याज और पेनल्टी का बोझ भी काफी कम हो गया।

19. Poonawalla Fincorp Ltd

इस फाइनेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट 309% बढ़कर ₹255 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹62 करोड़ था। NII 72% बढ़कर ₹1,050 करोड़ और रेवेन्यू ₹1,166.27 करोड़ से बढ़कर ₹2,115.49 करोड़ हो गया। हालांकि खर्च भी बढ़कर ₹1,779.32 करोड़ पहुंच गया, जो पहले ₹1,093.09 करोड़ था।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *