stock-markett.online
Stocks to Watch: Dr Reddy’s, Tata Power, Groww और Nazara Tech समेत ये स्टॉक्स; तेज हलचल की गुंजाइश
Stocks to Watch: Dr Reddy’s, Tata Power, Groww और Nazara Tech समेत ये स्टॉक्स; तेज हलचल की गुंजाइश

Stocks to Watch: Dr Reddy’s, Tata Power, Groww और Nazara Tech समेत ये स्टॉक्स; तेज हलचल की गुंजाइश

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में फ्लैट शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। आज मार्केट पर सोने और चांदी की इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से 15% किए जाने का असर दिख सकता है। एक कारोबारी दिन पहले 12 मई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1456.04 प्वाइंट्स यानी 1.92% की गिरावट के साथ 74,559.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% की फिसलन के साथ 23,379.55 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

सिप्ला

टीवीएस होल्डिंग्स

टीवीएस मोटर कंपनी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन

ऑयल इंडिया

बालाजी एमीन्स

केयर रेटिंग्स

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स

डीएलएफ

ईक्लर्क्स सर्विसेज

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स

जेएसडब्ल्यू डुलक्स

कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर

एनएलसी इंडिया

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC)

शारदा क्रॉपकेम

सिग्नेचरग्लोबल (इंडिया)

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश

Dr Reddy’s Laboratories Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर डॉ रेड्डीज का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 86.2% घटकर ₹220.1 करोड़ और रेवेन्यू 11.6% फिसलकर ₹7,516.2 करोड़ पर आ गया।

Tata Power Company Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा पावर कंपनी का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 4.5% घटकर ₹995.9 करोड़ और रेवेन्यू 12.8% फिसलकर ₹14,900.2 करोड़ पर आ गया।

Torrent Power Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर टोरेंट पावर का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 70% घटकर ₹318.2 करोड़ और रेवेन्यू 0.8% फिसलकर ₹6,406.1 करोड़ पर आ गया। इस दौरान कंपनी ₹457.87 करोड़ के टैक्स राइट-बैक से ₹215.87 करोड़ के टैक्स एक्सपेंसेज में आ गई।

Nazara Technologies Q4 (Consolidated YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर नजारा टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 14 गुना बढ़कर ₹4.07 करोड़ से ₹55.7 करोड़ पर पहुंच गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 23.5% फिसलकर ₹397.8 करोड़ पर आ गया।

Pfizer Q4 (YoY)

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर फाइजर का प्रॉफिट 39.6% घटकर ₹199.8 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 6.3% उछलकर ₹629.2 करोड़ पर पहुंच गया।

 

Stocks to Watch: इन स्टॉक्स पर भी रहेगी नजरें

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL)

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आरवीएनएल को ₹221.3 करोड़ के ईपीसी कार्य के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (एल1) के रूप में चुना है।

PNC Infratech

पीएनसी इंफ्राटेक ने सरकार की ‘विवाद से विश्वास 2’ योजना के तहत एकमुश्त निपटारे के रूप में NHAI के साथ ₹234.99 करोड़ का सेटलमेंट किया है।

Texmaco Rail & Engineering

टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को दो प्राइवेट कंपनियों- Tsiko Africa Logistics और Barberry Holdings से रोलिंग स्टॉक फ्रेट वैगन, लोकोमोटिव, पुर्जे और लॉन्ग टर्म मेंटेनेंस के लिए ₹4,045 करोड़ का LoA (लेटर ऑफ अवार्ड) मिला है।

Interarch Building Solutions

इंटरआर्क बिल्डिंग सॉल्यूशंस को प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग सिस्टम को तैयार करने इसकी सप्लाई और सेटअप को लेकर ₹102 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है।

Vodafone Idea

16 मई को बोर्ड की बैठक में कारोबारी नतीजे के साथ-साथ प्रिफरेंशियल बेसिस पर शेयरों या वारंट्स या इन दोनों के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।

United Breweries

यूनाइटेड ब्रुअरीज का कहना है कि महाराष्ट्र सेल्स टैक्स ट्रिब्यूनल ने ₹275 करोड़ के टैक्स डिमांड को जीरो कर दिया है।

बल्क डील्स

Billionbrains Garage Ventures (Groww)

दिग्गज निवेशकों वाईसी होल्डिंग्स, रिबिट कैपिटल और पीक XV पार्टनर्स ने मिलकर 4.7% हिस्सेदारी के बराबर ग्रो के ₹5,326 करोड़ के शेयर बेचे। वेंचर इंवेस्टर वाईसी होल्डिंग्स II एलएलसी ने ग्रो के 9.1 करोड़ शेयर (1.45%हिस्सेदारी) ₹1,642.3 करोड़ में प्रति शेयर ₹180.34 के भाव, पीक XV पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स VI-1 ने 6.2 करोड़ शेयर (0.99% हिस्सेदारी) ₹1,116.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹180.01 के भाव से बेचे। साथ ही रिबिट कैपिटल वी एलपी ने भी ग्रो के 7.9 करोड़ शेयर ₹180.04 के भाव से तो रिबिट केमैन जीडब्ल्यू होल्डिंग्स वी ने 6.27 करोड़ शेयर ₹181.34 के भाव से बेचे। दोनों ने मिलकर कंपनी में कुल 2.26% हिस्सेदारी ₹2,567.1 करोड़ में बेची।

Fedbank Financial Services

ट्रू नॉर्थ मैनेजर्स की ट्रू नॉर्थ फंड VI एलएलपी ने नोमुरा को 2.56 करोड़ फेडबैंक शेयर (6.86% हिस्सेदारी) ₹385.4 करोड़ में प्रति शेयर ₹150 के भाव से बेचे। वहीं नोमुरा इंडिया इन्वेस्टमेंट फंड मदर फंड ने 1.44 करोड़ शेयर ₹216.1 करोड़ में खरीदे, तो नोमुरा इंडिया स्टॉक मदर फंड के ट्रस्टी के रूप में टीएनटीबीसी ने भी इसके 1.12 करोड़ शेयर ₹169.32 करोड़ में हासिल किए।

एक्स-डेट

आज एनआरबी बेयरिंग्स के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

F&O Ban

SAIL में आज एफएंडओ की नई पोजिशन नहीं ले पाएंगे।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *