stock-markett.online
Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Polycab, Shree Cements, Biocon और RattanIndia Power समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस
Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Polycab, Shree Cements, Biocon और RattanIndia Power समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Stocks to Watch: Sensex की एक्सपायरी; Polycab, Shree Cements, Biocon और RattanIndia Power समेत इन स्टॉक्स पर रहेगा फोकस

Stocks to Watch: वैश्विक बाजारों में रौनक के बीच गिफ्ट निफ्टी से आज घरेलू मार्केट में लाल शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। चूंकि आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है तो मार्केट में तेज हलचल दिख सकती है। एक कारोबारी दिन पहले 6 मई को सेंसेक्स (Sensex) 940.73 प्वाइंट्स यानी 1.22% की बढ़त के साथ 77,958.52 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 298.15 प्वाइंट्स यानी 1.24% की उछाल के साथ 24,330.95 पर बंद हुआ था। अब आज इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते कुछ स्टॉक्स में तेज हलचल दिख सकती है। यहां इन शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है।

आज इन कंपनियों के आएंगे कारोबारी नतीजे

थर्मैक्स

वर्धमान टेक्सटाइल्स

विक्रम सोलर

थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज

वी-मार्ट रिटेल

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज

प्रूडेंट कॉर्पोरेट एडवाइजरी सर्विसेज

सोनाटा सॉफ्टवेयर

शक्ति पंप्स (इंडिया)

रतनइंडिया पावर

ल्यूपिन

इंद्रप्रस्थ गैस

महानगर गैस

किर्लोस्कर फेरस इंडस्ट्रीज

एनओसीआईएल

बीएसई

डाबर इंडिया

ग्रेविटा इंडिया

इन कंपनियों के कारोबारी नतीजे पेश

Raymond Lifestyle

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर रेमंड लाइफस्टाइल का शुद्ध मुनाफा 53% गिरकर ₹12 करोड़ पर आ गया लेकिन रेवेन्यू 8% उछलकर ₹603 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 14% घटकर ₹85 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 16.4% से 13.9% रह गया।

PB Fintech

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पीबी फिनटेक का शुद्ध मुनाफा 54% बढ़कर ₹261 करोड़ और रेवेन्यू 36% उछलकर ₹2,061 करोड़ पर पहुंच गया

Polycab India

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर पॉलीकैब इंडिया का शुद्ध मुनाफा 7% बढ़कर ₹786 करोड़ और रेवेन्यू 27% उछलकर ₹8,865 करोड़ पर पहुंच गया।

South Indian Bank

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर साउथ इंडियन बैंक का शुद्ध मुनाफा 19% बढ़कर ₹408 करोड़ और ब्याज से शुद्ध इनकम यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) 5.4% बढ़कर ₹915 करोड़ पर पहुंच गया।

Shree Cements

मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर श्री सीमेंट्स का शुद्ध मुनाफा 8% घटकर ₹574 करोड़ पर आ गया लेकिन इस दौरान रेवेन्यू 10.3% उछलकर ₹6,101 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 3% घटकर ₹1,384 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 25.8% से 22.6% पर आ गया।

Stocks in News: इन स्टॉक्स पर भी रहेगा फोकस

Biocon

बायोकॉन ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि किरण मजूमदार-शॉ ने अपनी भतीजी को उत्तराधिकारी चुना है, जिसके कारण 6 मई को शेयर की कीमतों में तेज हलचल दिखी थी।

Kaiser Corporation

कैसर कॉर्पोरेशन ने इमेजिंग डील्स लिमिटेड के खुद में प्रस्तावित विलय से जुड़े मामले को लेकर एक्सचोंजों के पास शिकायतों से जुड़ी रिपोर्ट्स दाखिल की है।

Autoline Industries

ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी ने गुजरात में 8 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की है।

बल्क और ब्लॉक डील्स

Gravity India

अकल्प्या इंडिया इक्विटी फंड ने प्रति शेयर ₹16.51 के भाव से सिंथेटिक फर्निशिंग फैब्रिक्स बनाने वाली ग्रेविटी इंडिया के 50,000 शेयर (0.06%) खरीदे। सिंथेटिक फर्निशिंग फैब्रिक्स का निर्माण करती है।

NITCO

मैथ्यू साइरियाक ने प्रति शेयर ₹95.05 के भाव से मुंबई की टाइल्स और मार्बल कंपनी निटको के 20 लाख शेयर खरीदे।

Purple Wave

मनसुखभाई कुरजीभाई खुंट ने प्रति शेयर ₹126 के भाव से पर्पल वेव के 85,000 शेयर (0.92% होल्डिंग) बेचे तो भावना हितेश पटेल ने ₹126.34 के भाव से 55,000 शेयर (0.59% होल्डिंग) खरीदे।

Autoline Industries

इंडियानिवेश रेनेसां फंड ने प्रति शेयर ₹80.50 के भाव पर ऑटोलाइन इंडस्ट्रीज के 2.36 लाख शेयर (0.55% हिस्सेदारी) बेच दी।

Krishival Foods

इंडिया एसएमई ग्रोथ फंड-सीरीज 2 ने प्रति शेयर ₹115.08 के भाव से कृषिवल फूड्स के 30,000 शेयर खरीदे।

Kotyark Industries

प्रमोटर भाविनीबेन गौरांग शाह ने प्रति शेयर ₹408.34 के भाव से कोट्यार्क इंडस्ट्रीज के 72,000 शेयर (0.70% होल्डिंग) बेच दिए। इससे पहले गौरांग शाह के पास कंपनी में लगभग 50.26% हिस्सेदारी थी।

एक्स -डेट

आज ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे।

Asian Markets Today: US-ईरान शांति समझौते की उम्मीद में एशिया बाजारों में तेजी, निक्केई 4% से ज्यादा चढ़कर पहली बार 62,000 पर पहुंचा

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *