Tata Q1 FY27 Results: टाटा पावर का नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,401 करोड़ रुपए, टाटा केमिकल्स का 81% घटकर 60 करोड़ रुपए हुआ
टाटा ग्रुप की दो प्रमुख कंपनियों Tata Power और Tata Chemicals ने सोमवार को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। जहां टाटा पावर ने बेहतर मुनाफा दर्ज किया है, वहीं टाटा केमिकल्स के मुनाफे में भारी गिरावट देखने को मिली। टाटा पावर का नेट प्रॉफिट बढ़कर 1,176 करोड़ रुपए हो गया, जबकि टाटा केमिकल्स का मुनाफा घटकर 60 करोड़ रुपए रह गया।
Tata Power का मुनाफा 11% बढ़ा
टाटा पावर का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) सालाना आधार (YoY) पर 11% बढ़कर 1,401 करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसका EBITDA 8% बढ़कर 4,249 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू भी 8% की तेजी के साथ 18,898 करोड़ रुपए रहा।
टाटा पावर ने इस तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही पूंजीगत खर्च (Capital Expenditure) किया है। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में 5,375 करोड़ रुपए का कैपेक्स किया, जो उसकी ग्रोथ और भविष्य की परियोजनाओं में निवेश को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : Coal India Q1 Results: मुनाफा स्थिर, रेवेन्यू 46,255 करोड़ रुपए; 5.50 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के CEO और MD डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि भारत का ऊर्जा क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। कंपनी सोलर, विंड, बैटरी स्टोरेज और पंप्ड स्टोरेज जैसे क्षेत्रों के जरिए क्लीन एनर्जी की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
Tata Chemicals का मुनाफा 81% गिरा
दूसरी ओर, टाटा केमिकल्स के नतीजे कमजोर रहे। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 81% घटकर 60 करोड़ रुपए रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 316 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
यह भी पढ़ें : Tata Group की इस कंपनी में 20% तक मुनाफे का अनुमान, Nirmal Bang ने दी BUY रेटिंग; चेक टारगेट प्राइस
कंपनी ने बताया कि ज्यादा खर्चों के कारण मुनाफे पर दबाव आया है। हालांकि, टाटा केमिकल्स की कुल आय में बढ़ोतरी हुई है। जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 4,311 करोड़ रुपए हो गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,815 करोड़ रुपए थी।
टाटा केमिकल्स टाटा ग्रुप की प्रमुख केमिकल कंपनियों में शामिल है और यह ग्लास, डिटर्जेंट, इंडस्ट्रियल और केमिकल सेक्टर को सप्लाई करती है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply