TCS AI strategy: कैंपस हायरिंग पर बोली TCS- अब डिजिटल और AI स्किल्स वालों के लिए अवसर
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1FY27) के नतीजों के बाद हुई कॉन्फ्रेंस कॉल में कहा कि ग्लोबल जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है। कंपनी का ऑर्डर बुक मजबूत है और पहली तिमाही में बड़ी डील्स(TCV) की अच्छी बुकिंग हुई है।
TCS के CEO और MD के. कृतिवासन ने कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में SKF के साथ 80 करोड़ डॉलर (करीब 6,900 करोड़ रुपये) की बड़ी डील हुई है। यह पिछले पांच तिमाहियों में कंपनी की छठी मेगा डील है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार नए क्लाइंट जोड़ रही है और इंफ्रास्ट्रक्चर कारोबार को मजबूत करने की रणनीति पर काम जारी है।
AI स्किल वाले युवाओं को प्राथमिकता
TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) के. सुदीप ने कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में दुनिया भर के सभी कर्मचारियों के लिए एनुअल सैलरी हाइक (Annual Salary Hike) लागू कर दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी की कैंपस हायरिंग में डिजिटल और AI स्किल वाले युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वहीं अनुभवी पेशेवरों की भर्ती भी ऐसे उम्मीदवारों पर केंद्रित है जिनके पास किसी विशेष डोमेन का अनुभव हो और जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी तकनीकों में अच्छी समझ रखते हों।
AI के मोर्चे पर भी कंपनी ने कई अहम घोषणाएं की हैं। TCS ने Anthropic के साथ ग्लोबल पार्टनरशिप की है और Mistral AI की पहली Global System Integrator (GSI) पार्टनर भी बन गई है। कंपनी का कहना है कि इससे ग्राहकों को एडवांस AI सॉल्यूशन देने में मदद मिलेगी।
AI रेवेन्यू 2.6 बिलियन डॉलर पहुंचा
कंपनी ने बताया कि उसका एनुअल AI रेवेन्यू (Annualised AI Revenue) बढ़कर 2.6 बिलियन डॉलर पहुंच गया है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 13.6 फीसदी अधिक है। TCS ने कहा कि दुनिया भर की कंपनियां अब AI की मदद से अपने बिजनेस प्रोसेस को नया रूप देने और उन्हें अधिक कुशल बनाने पर जोर दे रही हैं। TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर(CHRO) के. सुदीप ने कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में दुनिया भर के कर्मचारियों के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि लागू कर दी है। हालांकि इसका असर तिमाही के मार्जिन पर पड़ा है।
कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही में उसका डॉलर रेवेन्यू 7.62 अरब डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही के मुकाबले लगभग स्थिर रहा। इसके बावजूद कंपनी का कैश कन्वर्जन 93 फीसदी रहा, जो मजबूत नकदी प्रवाह को दर्शाता है। TCS ने यह भी बताया कि उसने ServiceNow के साथ कई मिलियन डॉलर का रणनीतिक सौदा किया है। इसके अलावा एक बड़ी यूटिलिटी कंपनी ने AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए TCS को चुना है। कंपनी ने हेल्थकेयर और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों के लिए कई विशेष AI एजेंट भी विकसित किए हैं, जिन्हें ग्राहकों के बीच लागू किया जा रहा है।
कंपनी का कहना है कि वह आने वाले समय में AI प्लेटफॉर्म, नई क्षमताओं और बाजार विस्तार में निवेश जारी रखेगी, ताकि ग्राहकों की बदलती जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply