stock-markett.online
TCS Wealth Creator: आईपीओ में 85,000 रुपये के निवेश की वैल्यू हो गई 16.50 लाख, 22 साल में टीसीएस कैसे बनी वेल्थ क्रिएटर
TCS Wealth Creator: आईपीओ में 85,000 रुपये के निवेश की वैल्यू हो गई 16.50 लाख, 22 साल में टीसीएस कैसे बनी वेल्थ क्रिएटर

TCS Wealth Creator: आईपीओ में 85,000 रुपये के निवेश की वैल्यू हो गई 16.50 लाख, 22 साल में टीसीएस कैसे बनी वेल्थ क्रिएटर

TCS Stock Return, TCS Q1 Today: हर तिमाही की तरह निवेशकों की नजर टाटा ग्रुप की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस के जून तिमाही के नतीजों पर है। जून तिमाही के बेहतर नतीजे एक बार फिर स्टॉक को मोमेंटम दे सकते हैं, जो लंबे समय से कमजोर पड़ा हुआ है। टीसीएस के शेयरों में इस साल 37 फीसदी की गिरावट रही है, लेकिन लंबी अवधि में यह वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है।

स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने के बाद से अब तक इसके शेयर करीब 2.5 गुना मजबूत हो चुके हैं। वहीं 3 बोनस इश्यू पर ध्यान दें तो आईपीओ में महज 85,000 रुपये निवेश करने वालों का पैसा बढ़कर अब 16.50 लाख रुपये हो गया है।

850 रुपये के प्राइस पर आया था आईपीओ

टीसीएस की बीएसई और एनएसई पर लिस्टिंग आज से 22 साल पहले यानी अगस्त 2004 में हुई थी। अगस्त 2004 में जब TCS का IPO आया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि आईटी सेक्टर का ये दिग्गज शेयर आने वाले 2 दशकों में निवेशकों की किस्मत पूरी तरह बदल देगा। आज ये स्टॉक ना सिर्फ टाटा ग्रुप का ताज है, बल्कि लॉन्ग टर्म इन्वेस्टिंग की ताकत का सबसे बड़ी मिसाल भी बन चुका है।

बाजार के तमाम उतार-चढ़ाव, वैश्विक मंदी और कोरोना जैसी महामारियों के बीच भी TCS का शेयर मजबूती से डटा रहा। इस मैजिकल रिटर्न के पीछे सिर्फ शेयर की कीमत का बढ़ना नहीं, बल्कि कंपनी द्वारा समय-समय पर दिए गए बोनस शेयर का सबसे बड़ा हाथ है। तो यहां समझें कि कैसे 850 रुपये के भाव पर खरीदे गए 100 शेयरों ने आज निवेशकों को मोटी कमाई कराई है।

पढ़ें: TCS Q1 Results Live: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के आज आएंगे नतीजे; मुनाफे, मार्जिन और AI आउटलुक पर टिकी बाजार की नजर

बोनस इश्यू : 100 शेयर बने 800

25 अगस्त 2004 को TCS का आईपीओ 850 रुपये के इश्यू प्राइस पर आया था, जबकि इसकी लिस्टिंग 1076 रुपये पर हुई थी। मान लिया कि उस वक्त रिटेल निवेशकों ने 100 शेयर खरीदे तो इसके लिए उन्हें 85,000 रुपये निवेश करना पड़ा।

पिछले 22 सालों में कंपनी ने अपने निवेशकों को 3 बार 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर का तोहफा भी दिया है। यानी जब भी बोनस मिला, निवेशकों के शेयर सीधे डबल हो गए। जैसे – 2004 में शुरुआती अलॉटमेंट 100 शेयर थे, तो 2006 में पहला बोनस इश्यू 1:1 पर 100 शेयर और मिले और सूर्या के पास 200 शेयर हो गए।

इसके बाद 2009 में 200 शेयरों पर दूसरा बोनस इश्यू 1:1 पर 200 और फ्री शेयर मिले, तो अकाउंट में कुल 400 शेयर हो गए और आखिरी बार 2018 में बोनस इश्यू 1:1 पर 400 और मिले, तो टोटल 800 शेयर हो गए। इस तरह जिन निवेशकों ने आईपीओ में 100 शेयर खरीदे थे, उनके पास अब 800 शेयर हो गए।

पढ़ें: TCS Dividend Record Date: टाटा की आईटी कंपनी देगी डिविडेंड, आ गई रिकॉर्ड डेट| Q1 Results FY 2027

नोट: यह कैलकुलेशन के आधार पर जानकारी है, यहां ध्यान देने वाली बात है कि लॉट साइज के आधार पर ही आप बिड कर सकते हैं।

85,000 रुपये के निवेश की वैल्यू 16.50 लाख

आज TCS का करंट मार्केट प्राइस लगभग 2058 के आसपास ट्रेड कर रहा है। अब अगर हम आज की कीमत के हिसाब से सूर्या के 800 शेयरों की वैल्यू देखें, तो 16,46,400 लाख रुपये बनते हैं। यानी 2004 में लगाया गया 85,000 रुपये आज 16.46 लाख रुपये बन चुका है, जो कि सूर्या का पैसा करीब 19.3 गुना बढ़ चुका है।

(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *