stock-markett.online
Triple Murder: 31 साल की प्रेगनेंट बेटी सुप्रिया, पत्नी सरिता, बेटे को रविंद्र ने कुल्हाड़ी से काटा, उस वक्त बन रहा था खाना
Triple Murder: 31 साल की प्रेगनेंट बेटी सुप्रिया, पत्नी सरिता, बेटे को रविंद्र ने कुल्हाड़ी से काटा, उस वक्त बन रहा था खाना

Triple Murder: 31 साल की प्रेगनेंट बेटी सुप्रिया, पत्नी सरिता, बेटे को रविंद्र ने कुल्हाड़ी से काटा, उस वक्त बन रहा था खाना

Jamshedpur Triple Murder: झारखंड के जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने सोमवार (11 मई) को पारिवारिक विवाद के बाद अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी से वार करके उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सिदगोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको इलाके में हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (पूर्वी सिंहभूम) पीयूष पांडे ने बताया कि आरोपी रवींद्र प्रसाद सिंह लंबे समय से जारी एक पारिवारिक विवाद में शामिल था। सिंह फरवरी में एक इस्पात कंपनी से रिटायर हुआ था।

पड़ोसियों ने बताया कि टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी रवींद्र सिंह के घर में सोमवार सुबह सन्नाटा पसरा था। जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों एवं रिश्तेदारों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा रूह कंपा देने वाला था।

घर के अलग-अलग हिस्सों में तीन शव खून से लथपथ पड़े हुए थे। मृतकों की पहचान रवींद्र सिंह की पत्नी सरिता सिंह (55 वर्ष), बेटी सुप्रिया सिंह (31 वर्ष) और बेटे रविशेक (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक कुल्हाड़ी और एक हथौड़ा बरामद किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है।

SP पीयूष पांडे ने बताया, “सोमवार 11 मई को पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। इसके बाद रवीद्र ने अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), प्रेगनेंट बेटी सुप्रिया सिंह (31) तथा बेटे रविशेक कुमार (30) पर कथित रूप से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।” पुलिस ने बताया कि सुप्रिया गर्भवती थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम एग्रीको स्थित कंपनी के क्वार्टर (आवास) पहुंची और वहां से शव बरामद किए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी ना तो घटनास्थल से भागा और ना ही उसने जांचकर्ताओं के साथ सहयोग किया। शुरुआती जांच के दौरान वह मानसिक रूप से विक्षिप्त होने का नाटक करता दिखाई दिया। अधिकारी ने बताया कि सुबह हुई घटना के समय आरोपी की पत्नी खाना बना रही थी।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, बेटी सुप्रिया की शादी पिछले साल नवंबर में ही हुई थी। वह तीन माह की गर्भवती थी। हत्या के एक दिन पहले रविवार रात को ही वह अपने माता-पिता से मिलने मायके गई थी। परिजनों ने बताया कि रात में मां-बेटी के बीच सामान्य बातचीत हुई थी। सब कुछ ठीक लग रहा था। लेकिन रात के किसी पहर में हुए विवाद ने इस खूनी खेल का रूप ले लिया।

शुरुआती पुलिस जांच और मौके की स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों की हत्या सिर पर कुल्‍हाड़ी या हथौड़े से हमला कर की गई है। मृतकों के सिर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *