stock-markett.online
Ujjivan Small Finance Bank Q4 Results: मुनाफे में 238% की शानदार बढ़ोतरी, NII रही 26% ज्यादा; बैंक जुटाएगा ₹2000 करोड़
Ujjivan Small Finance Bank Q4 Results: मुनाफे में 238% की शानदार बढ़ोतरी, NII रही 26% ज्यादा; बैंक जुटाएगा ₹2000 करोड़

Ujjivan Small Finance Bank Q4 Results: मुनाफे में 238% की शानदार बढ़ोतरी, NII रही 26% ज्यादा; बैंक जुटाएगा ₹2000 करोड़

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 238 प्रतिशत बढ़ गया। आंकड़ा 281.97 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 83.39 करोड़ रुपये था। शुद्ध ब्याज आय (NII) 26.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1092.89 करोड़ रुपये हो गई, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 864.31 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि उसकी कुल इनकम 18.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2185.06 करोड़ रुपये हो गई। मार्च 2025 तिमाही में यह 1843.05 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की स्टैंडअलोन बेसिस पर कुल इनकम 8038.97 करोड़ रुपये और मुनाफा 692.63 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Ujjivan Small Finance Bank की एसेट क्वालिटी का हाल

मार्च 2026 तिमाही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की एसेट क्वालिटी ग्रॉस NPA के मामले में सालाना आधार पर गिरी। लेकिन तिमाही आधार पर सुधरी। ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो बढ़कर 2.26 प्रतिशत हो गया। एक साल पहले यह 2.18 प्रतिशत था। एक तिमाही पहले यह 2.38 प्रतिशत रहा था। नेट NPA रेशियो 0.43 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो एक तिमाही पहले 0.57 प्रतिशत था। मार्च 2025 तिमाही में यह 0.49 प्रतिशत था।

SBI Q4 Results: मार्च तिमाही में मुनाफा 6% बढ़ा, ₹17.35 के डिविडेंड का ऐलान; फिर भी शेयर 6% टूटा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *