UPSSSC Lekhpal Mains Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए कुल 366712 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह परीक्षा 21 मई को प्रदेश के विभन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के 3-4 दिन पहले आयोग सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अगर इसकी फीस समय पर अदा नहीं करेंगे, तो आयोग से उनके लिए प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। यूपीएसएसएससी ने हाल ही में इससे संबंधित एक जरूरी नोटिस शेयर किया है। इसमें लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए फीस भरने की सूचना दी गई है। पेपर देने के लिए यह सबसे जरूरी शर्त है।
लेखपाल मेन एग्जाम की फीस कितनी है?
अनारक्षित/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी के अभ्यर्थियों को 80 रुपये ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कोई फीस नहीं रखी गई है।
मुख्य परीक्षा फीस अदा करने के बाद मिलेगा एडमिट कार्ड
आयोग की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट तौर से बताया गया है कि लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसकी सूचना अलग से यूपीएसएसएससी द्वारा वेबसाइट पर दी जाएगी।
लेखपाल मुख्य परीक्षा की फीस कैसे भरें?
- आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Appicant Segment-215 वाले कॉलम में जाएं।
- Main Examination Fee Deposition वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, डोमिसाइल की जानकारी, कैटेगिरी, भरकर वेरिफिकेशन कोड की डिटेल भरकर Click Here to Proceed के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस भरें।
जरूरी जानकारी
अगर फीस की पेमेंट करने के बाद यह दिखाई नहीं दे रही है, तो आपको एक से ज्यादा बार फीस का भुगतान करने की आवश्यक्ता नहीं है। इसके लिए आपको फीस वाले पेज पर पीले बॉक्स में Update your Fee’s Payment Details by double Verification Mode पर क्लिक करके रजिट्रेशन और जेंडर की डिटेल भरकर अपनी पेमेंट की जानकारी अपडेट नहीं होगी। फीस पेमेंट का प्रोसेस पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को अलग से एडमिट कार्ड आने की जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply