stock-markett.online
US-Iran War: ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, होर्मुज में UAE के जहाजों पर क्रूज मिसाइल से बड़ा हमला
US-Iran War: ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, होर्मुज में UAE के जहाजों पर क्रूज मिसाइल से बड़ा हमला

US-Iran War: ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत, होर्मुज में UAE के जहाजों पर क्रूज मिसाइल से बड़ा हमला

US-Iran War : ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव का असर अब होर्मुज स्ट्रेट पर भी दिखने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य में UAE के दो तेल टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमले में एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हमले में 6 भारतीयों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं।

हमले में 6 भारतीय घायल

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। हमले में 6 भारतीयों समेत आठ अन्य घायल हुए हैं। UAE के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ नाम के तेल टैंकरों सो उस समय निशाना बनाया गया, जब वे ओमान के समुद्री इलाके में जलडमरूमध्य के दक्षिणी रास्ते से गुजर रहे थे।

इन दो जहाजों पर हुआ हमला 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में यूएई के झंडे वाले दो तेल टैंकरों पर ईरान की क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय चालक दल (क्रू) के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि ‘मोम्बासा’ और ‘बाहिया’ नाम के दोनों टैंकरों को होर्मुज जलडमरूमध्य की दक्षिणी समुद्री लेन में, ओमान के समुद्री क्षेत्र के पास निशाना बनाया गया।

सामने आई ये बड़ी जानकारी

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि हमले में घायल हुए लोगों में छह भारतीय और दो यूक्रेन के नागरिक शामिल हैं। मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘मोम्बासा’ टैंकर पर हुए हमले में एक भारतीय चालक दल (क्रू) के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए। इनमें छह भारतीय और दो यूक्रेन के नागरिक हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि मिसाइल हमले के बाद दोनों टैंकरों में आग लग गई थी। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।यूएई ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया। मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के हमले से पूरे क्षेत्र की शांति, सुरक्षा और स्थिरता को खतरा पैदा होता है।

UAE ने दी कार्रवाई की चेतावनी 

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि देश को इस तरह के हमले का जवाब देने का पूरा अधिकार है। सरकार ने साफ किया कि वह अपनी संप्रभुता, देश के लोगों, वहां रहने वाले नागरिकों और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। रक्षा मंत्रालय ने यह भी बताया कि यूएई की सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह के खतरे से निपटने के लिए तैयार है। इस बीच, ईरान ने दावा किया कि उसकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे दो जहाजों पर चेतावनी देने के लिए गोलियां चलाई थीं।

ईरान के सरकारी टीवी के मुताबिक, रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने इन जहाजों को चेतावनी के तौर पर निशाना बनाया और उन्हें रोक दिया। ईरान का आरोप है कि ये जहाज इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से गैर-कानूनी तरीके से गुजरने की कोशिश कर रहे थे।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *