stock-markett.online
Vodafone Idea Share Price: केएम बिड़ला के नई पूंजी डालने की खबर से वोडाफोन आइडिया का शेयर बना रॉकेट
Vodafone Idea Share Price: केएम बिड़ला के नई पूंजी डालने की खबर से वोडाफोन आइडिया का शेयर बना रॉकेट

Vodafone Idea Share Price: केएम बिड़ला के नई पूंजी डालने की खबर से वोडाफोन आइडिया का शेयर बना रॉकेट

वोडाफोन आइडिया के शेयर 13 अप्रैल को हल्की तेजी के साथ खुले। लेकिन, कुछ देर बाद ही शेयरों को पंख लग गए। इसकी वजह एक खबर है। खबर यह है कि टेलीकॉम कंपनी के प्रमोटर कंपनी में नई पूंजी डालेंगे। मामले से जुड़े सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कुमार मंगलम बिड़ला कंपनी में नई पूंजी डाल सकते हैं। वह कंपनी के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला ऐसे वक्त Vodafone Idea में पूंजी डाल रहे हैं, जब कंपनी को फंड की सख्त जरूरत है। कंपनी को ऑपरेशंस जारी रखने और टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने के लिए नए इक्विपमेंट खरीदने हैं। इसके लिए उसे बड़ा फंड चाहिए। पहले से वह एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के एक कंसोर्शियम से बातचीत कर रही है। मनीकंट्रोल ने 12 मई को इस बारे में खबर दी थी। मनीकंट्रोल ने बताया था कि बैंकों ने लोन देने के लिए वोडाफोन के सामने कुछ शर्तें रखी हैं।

सूत्रों ने बताया कि एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में कंपनी को बड़ी राहत मिलने के बाद बिड़ला के नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन की वापसी से कंपनी का आत्मविश्वास बढ़ा है। एजीआर मामले में राहत मिलने के बाद बैंक भी वोडाफोन आइडिया को लोन देने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। पिछले हफ्ते वोडाफोन आइडिया ने बिड़ला को रवींदर टक्कर की जगह नॉन-एग्जिक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त किया था।

वोडाफोन आइडिया का शेयर 13 मई को सुबह में 12.17 रुपये पर खुला। लेकिन, बिड़ला के नई पूंजी कंपनी में डालने की खबर से शेयरों को पंख लग गए। 11:30 बजे यह शेयर 7 फीसदी चढ़कर 12.72 रुपये पर चल रहा था। यह वोडाफोन आइडिया के उन निवेशकों के लिए बड़ी राहत की बात है, जो कम प्राइस पर शेयर में निवेश कर काफी समय से फंस हुए हैं। बीते एक महीने में वोडाफोन का शेयर 38 फीसदी चढ़ा है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *