Waaree Energies Share: ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस बढ़ाकर 4260 रुपये किया, Buy रेटिंग के बताया ग्रोथ आउटलुक
Emkay Global Financial Services ने Waaree Energies पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 4260 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जबकि शेयर का मौजूदा भाव 3230 है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.074 फीसदी की तेजी के साथ 3229 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 24.48 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में इन्वेस्टर और एनालिस्ट मीट में अगले 10 सालों के लिए बड़ा ग्रोथ रोडमैप पेश किया, जिसमें करीब 320 अरब रुपये के कैपेक्स प्लान के जरिए एनर्जी ट्रांजिशन बाजार में मजबूत विस्तार की रणनीति शामिल है।
ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी वित्त वर्ष 2031 तक 1 लाख करोड़ रुपये के रेवेन्यू लक्ष्य पर काम कर रही है, जिसके लिए लगभग 30 फीसदी CAGR ग्रोथ का अनुमान है। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी का फोकस बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर है, जिससे सप्लाई सिक्योरिटी मजबूत होगी और EBITDA मार्जिन में सुधार आएगा।
मॉड्यूल और सेल क्षमता को बढ़ाने की योजना
Waaree वित्त वर्ष 2027 के अंत तक मॉड्यूल और सेल क्षमता को बढ़ाकर 28.4GW और 15.4GW तक ले जाने की योजना पर काम कर रही है। इसके अलावा कंपनी इंगट-वफर, पॉलीसिलिकॉन और सोलर ग्लास निर्माण में भी विस्तार कर रही है, जिससे यह चीन के बाहर सबसे बड़े नॉन-चाइनीज सप्लायर के रूप में उभर सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी केवल सोलर मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि EPC, BESS, इन्वर्टर, EMS, IPP और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे सेक्टर में भी मजबूत मौजूदगी बना रही है। कंपनी का लक्ष्य लगभग 90 फीसदी वैल्यू चेन कवरेज हासिल करना है, जिससे ग्राहकों के बीच वॉलेट शेयर बढ़ेगा और लंबी अवधि में ग्रोथ को मजबूती मिलेगी।
अमेरिकी बाजार को लेकर ब्रोकरेज पॉजिटिव
अमेरिकी बाजार को लेकर भी ब्रोकरेज काफी पॉजिटिव है। अमेरिका में चीनी सोलर कंपोनेंट्स पर बढ़ती पाबंदियों और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर के बीच वारी को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। कंपनी की अमेरिका में मौजूदा 1.6GW क्षमता है, जिसे CY27 के अंत तक बढ़ाकर 4.2GW तक पहुंचाने की योजना है। Emkay का मानना है कि मजबूत स्केल, ग्लोबल सप्लाई चेन, फर्स्ट-मूवर एडवांटेज और पॉलिसी सपोर्ट के चलते कंपनी लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है।
(Disclaimer: शेयर को लेकर सलाह मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई हैं। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply