Vijay Kedia Portfolio Multibagger Stocks : स्टॉक मार्केट के बड़े निवेशक और मार्केट गुरू विजय केडिया ने साल 2026 की मार्च तिमाही में 2 ऐसे शेयरों पर बड़ा दांव लगाया है, जिन्होंने पिछले 5 साल में निवेशकों को 2,000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ये शेयर हैं SPML Infra और Websol Energy, जो अब विजय केडिया के पोर्टफोलियो का हिस्सा बन चुके हैं। ये दोनों कंपनियां अलग अलग सेक्टर में हैं, लेकिन रिटर्न के मामले में दोनों मल्टीबैगर हैं। हमने इस रिपोर्ट में इन दोनों वेल्थ क्रिएटर स्टॉक्स का परफॉर्मेंस, कंपनी के पॉजिटिव और निगेटिव के साथ अन्य डिटेल दी है?
SPML Infra
विजय केडिया के पोर्टफोलियो में SPML Infra के 14,98,107 शेयर हैं और यह उनका फ्रेश इन्वेस्टमेंट है। कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 1.9% है।
5 साल का रिटर्न : 2,199%
5 साल पहले स्टॉक प्राइस : 9.70 रुपये
अभी स्टॉक प्राइस : 223 रुपये
SPML इंफ्रा एक प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी है, जिसे इस क्षेत्र में 40 साल से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी पानी, बिजली, सैनिटेशन और एनर्जी स्टोरेज जैसे जरूरी क्षेत्रों में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करती है।
25 साल में 17.5% CAGR
स्टॉक का 25 साल का प्रदर्शन देखें तो यह बिग मल्टीबैगर रही है। 4 मई 2001 को स्टॉक प्राइस 7 रुपये था, जो अब 223 रुपये है। इस लिहाज से इसने 25 साल में 17.5% CAGR या 4,710 फीसदी एबसॉल्यूट रिटर्न दिया है।
Also Read : Asish Kacholia पोर्टफोलियो का हिडेन जेम्स, 25 साल में 29% CAGR ग्रोथ, 10 हजार का निवेश बन गया 63 लाख
स्टॉक की डिटेल
मार्केट कैप : 1,865 करोड़ रुपये
करंट प्राइस : 223 रुपये
1 साल का हाई : 323 रुपये
1 साल का लो : 151 रुपये
स्टॉक P/E : 31.4
बुक वैल्यू : 105 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 0.00%
ROCE : 8.91%
ROE : 7.78%
कंपनी के साथ पॉजिटिव और निगेटिव
- कंपनी ने अपना कर्ज कम किया है।
- पिछले 5 साल में कंपनी ने मुनाफे में 48.6% CAGR की अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की है।
- पिछली तिमाही में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 2.64% बढ़ी है।
- पिछले 5 साल में कंपनी की सेल्स ग्रोथ -14.7% रही, जो कमजोर प्रदर्शन दिखाती है।
- पिछले 3 साल में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) सिर्फ 3.31% रहा, जो कम माना जाता है।
- कंपनी की कमाई में 39.2 करोड़ रुपये की अदर इनकम भी शामिल है।
- कंपनी के देनदार काफी ज्यादा हैं, जिनकी अवधि 187 दिन है।
- वर्किंग कैपिटल के दिन 61 दिनों से बढ़कर 131 दिन हो गए हैं।
Also Read : Wealth Compounder : म्यूचुअल फंड का फेवरेट स्टॉक बना वेल्थ कंपाउंडर, 5 साल में 105% CAGR के साथ 1 लाख को बनाया 37 लाख
Websol Energy
विजय केडिया के पोर्टफोलियो में Websol Energy के 44,44,444 शेयर हैं और यह उनका फ्रेश इन्वेस्टमेंट है। कंपनी में उनकी कुल हिस्सेदारी 1.0% है।
वेबसोल एनर्जी भारत में सोलर फोटोवोल्टिक सेल बनाने वाली शुरुआती कंपनियों में से एक है। कंपनी लंबे समय से सोलर सेल और सोलर मॉड्यूल निर्माण के क्षेत्र में काम कर रही है और अपनी भरोसेमंद पहचान के साथ देश में सोलर एनर्जी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
5 साल का रिटर्न : 2,682%
5 साल पहले स्टॉक प्राइस : 4.17 रुपये
अभी स्टॉक प्राइस : 116 रुपये
स्टॉक के बारे में
मार्केट कैप : 4,984 करोड़ रुपये
करंट प्राइस : 115 रुपये
1 साल का हाई : 157 रुपये
1 साल का लो : 50 रुपये
स्टॉक P/E : 16.4
बुक वैल्यू : 14.5 रुपये
डिविडेंड यील्ड : 0.00%
ROCE : 63.2%
ROE : 66.9%
Also Read : Mutual Fund का King : सिर्फ 1,000 रुपये की SIP से 2.5 करोड़, वन टाइम इन्वेस्टमेंट पर 381 गुना रिटर्न, 3 दशक की मजबूत जर्नी
कंपनी के साथ पॉजिटिव और निगेटिव
- कंपनी से इस तिमाही में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
- पिछले 5 साल में कंपनी ने मुनाफे में 99.1% CAGR की शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है।
- कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) मजबूत रहा है। पिछले 3 साल का औसत ROE 56.4% है।
- शेयर अपनी बुक वैल्यू के 8.04 गुना पर ट्रेड कर रहा है, जो महंगा माना जा सकता है।
- प्रमोटर्स की हिस्सेदारी सिर्फ 29.7% है, जो कम मानी जाती है।
- प्रमोटर्स ने अपनी 89.4% हिस्सेदारी गिरवी रखी हुई है।
- वर्किंग कैपिटल के दिन 215 दिनों से बढ़कर 68.8 दिन हो गए हैं, जो कंपनी की कार्यशील पूंजी पर दबाव दिखाता है।
Disclaimer : यहां हमने एक स्टॉक के प्रदर्शन के आधार पर जानाकरी दी है, यह निवेश की सलाह नहीं है। यह ET NOW Swadesh के निजी विचार भी नहीं हैं। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply