stock-markett.online
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में होगा बड़ा बदलाव? गौतम गंभीर के करीबी सदस्य की हो सकती है छुट्टी
टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में होगा बड़ा बदलाव? गौतम गंभीर के करीबी सदस्य की हो सकती है छुट्टी

टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में होगा बड़ा बदलाव? गौतम गंभीर के करीबी सदस्य की हो सकती है छुट्टी

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था, वहीं इसके बाद लगातार तीनों मुकाबलों में मेजबान इंग्लैंड ने जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं इसी बीच खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य कोच गौतम गंभीर के सपोर्ट स्टाफ के एक सीनियर सदस्य के कॉन्ट्रैक्ट की अवधि अभी बाकी है, लेकिन उनके टीम से अलग होने की उम्मीद जताई जा रही है।

हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम को निराशाजनक नतीजे मिले। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत छह मैच खेलने के बाद भी जीत हासिल नहीं कर सका और लगातार दो सीरीज गंवानी पड़ीं। लेकिन बताया जा रहा है कि कोचिंग स्टाफ में बदलाव की योजना इससे पहले ही बन चुकी थी।

कोचिंग स्टाफ में हो सकता है बदलाव

TOI के मुताबिक, ‘कोचिंग स्टाफ में होने वाले संभावित बदलाव का हाल के खराब प्रदर्शन से सीधा संबंध नहीं माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस पर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी और फैसला पहले से तय प्रक्रिया का हिस्सा है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘वह पहले ही एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से बातचीत कर रहे हैं, जो दुनिया की कई टी20 लीगों में अपनी टीम चलाती है। वहीं, सपोर्ट स्टाफ के एक अन्य सदस्य का भविष्य भी फिलहाल तय नहीं माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में कोचिंग सेटअप में और बदलाव हो सकते हैं।’

गौतम गंभीर ने बनाई अपनी टीम

जुलाई 2024 में भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने अपनी पसंद की कोचिंग टीम बनाई। सबसे पहले रयान टेन डोएशेट और अभिषेक नायर को सहायक कोच बनाया गया। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मोर्ने मोर्कल को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी दी गई। इन तीनों को दो साल के कॉन्ट्रैक्ट पर रखा गया था, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर एक साल के लिए अनुबंध बढ़ाने का भी ऑप्शन रखा गया था। गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद उनके साथ पहले आईपीएल में काम कर चुके कई लोगों को भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में जगह मिली थी। माना गया कि इन नियुक्तियों में गंभीर की अहम भूमिका थी।

वहीं ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2024-25 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया गया और अभिषेक नायर की जगह सीतांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंप दी गई।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *