‘टीवीके प्रमुख विजय वॉरेन बफे की तरह दूरदर्शी हैं’, जानिए सोशल मीडिया पर ऐसा क्यों कह रहे यूजर्स
टीवीके प्रमुख विजय के नेटवर्थ और इनवेस्टमेंट की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने चुनाव आयोग को अपनी संपत्ति के बारे में डिटेल जानकारी दी है। इसके मुताबिक, उनका नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये है। उनकी अचल संपत्ति 220 करोड़ रुपये और चल संपत्ति 404 करोड़ रुपये है। उन्होंने वित्त वर्ष 2024-25 में अपनी इनकम 184.53 करोड़ रुपये घोषित की है।
विजय की वित्त वर्ष 2024-25 की इनकम के स्रोत में सेल्फ एंप्लॉयमेंट, रेंटल इनकम और इंटरेस्ट अर्निंग्स शामिल हैं। 27 पेज के शपथपत्र में विजय ने बताया है कि 27 मार्च, 2026 को इंडियन ओवरसीज के उनके एक सेविंग्स अकाउंट में 213.36 करोड़ रुपये जमा थे। चार बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट में भी उनके 100 करोड़ रुपये जमा हैं।
सेविंग्स अकाउंट एफडी में जमा पैसे को मिला दिया जाए तो बैंकों में विजय के 313 करोड़ रुपये हैं। बैंक में जमा पैसे को काफी सुरक्षित माना जाता है। इस पर शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं पड़ता है। उनके इस इनवेस्टमेंट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया जता रहे हैं।
He beats nifty returns by keeping his money in FD
He is sitting on 300cr cash
Just like Warren buffet with 300 billion in cash
Thalapathy Vijay is visionary pic.twitter.com/eXdm0CPIQL
— सौरभ (@saurabh_gunjal_) May 6, 2026
कुछ यूजर्स इस बात से हैरान हैं कि आज जब लोगों की दिलचस्पी म्यूचुअल फंड्स में बढ़ रही है तब विजय की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका पैसा कम रिटर्न वाले बैंकों के सेविंग्स और एफडी में जमा है। शेयरों में भी उनका निवेश ना के बराबर है। बहुत ज्यादा कैश रखने की वजह से उनकी तुलना वॉरेन बफे से की जा रही है। एक यूजर ने कहा है कि वह कैश रखने के मामले में बफे की तरह दूरदर्शी हैं।
TVK Chief Vijay appears to be risk-averse but may be lacking proper financial advice. He has ₹213 Cr in savings bank & FDs of ₹100 Cr which yields very low interest. If he invests in high dividend yield stocks of top PSUs, capital is safe + regular income + capital appreciation pic.twitter.com/pcakqtFxG6
— RJ Stocks (@RakJhun) May 5, 2026
एक यूजर ने लिखा है, “विजय ने अपना पैसा एफडी में रखकर निफ्टी से ज्यादा रिटर्न कमाया है। उनके पास 300 करोड़ रुपये का कैश है। यह वॉरेन बफे की तरह है, जिनके पास 300 अरब का कैश है। थलापति विजय दूरदर्शी हैं।” दरअसल, आज ज्यादातर लोग बैंक के सेविंग्स अकाउंट और एफडी में ज्यादा पैसा रखना नहीं चाहते हैं। इसकी वजह यह है कि बैंक में जमा पैसे पर बहुत कम रिटर्न मिलता है।
Actor vijay whose total asset value is 600cr has invested 100cr in a bank FD… which is 17% of his total assets.
I really dont know who gave such a poor investment suggestion… Assuming an average 6.5% interest rate this 100cr would generate 6.5cr as annual income. After… pic.twitter.com/GMEn2B4JDE
— Pops (@tis_Pops) March 31, 2026
कुछ यूजर्स ने विजय को इनवेस्टमेंट एडवाइस तक दी है। एक यूजर ने लिखा है कि अगर वह हाई डिविडेंड यील्ड वाले पीएसयू स्टॉक्स में निवेश करते हैं तो उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और उन्हें रेगुलर इनकम होगी। साथ ही उनका पैसा बढ़ता भी रहेगा। एक यूजर ने लिखा है, “विजय का कुल एसेट 600 करोड़ रुपये है। इसमें से उन्होंने 100 करोड़ बैंक एफडी में रखा है… जो उनके कुल एसेट का 17 फीसदी है। मुझे नहीं पता कि उन्हें किसने यह खराब निवेश सलाह दी है।”
Leave a Reply