stock-markett.online
दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-दिल्ली शुरू होगी Vande Bharat Sleeper ट्रेन, जानें टाइमिंग और किराया
दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-दिल्ली शुरू होगी Vande Bharat Sleeper ट्रेन, जानें टाइमिंग और किराया

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-दिल्ली शुरू होगी Vande Bharat Sleeper ट्रेन, जानें टाइमिंग और किराया

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेने मुंबई-बेंगलुरु और वाराणसी-नई दिल्ली के बीच चलेंगी। इन ट्रेनों में रात का सफर आरामदायक होने के साथ यात्रियों को तेज कनेक्टिविटी मिलेगी। पहली ट्रेन मुंबई और बेंगलुरु के बीच 31 अक्टूबर से चलेगी, वहीं दूसरी सेवा वाराणसी और नई दिल्ली के बीच 1 नवंबर से शुरू होगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से यात्रियों को रात में आरामदायक सफर करने और कम समय में अपनी मंजिल तक पहुंचने का बेहतर ऑप्शन मिलेगा। आइए जानते हैं कब से शुरू होगी ये ट्रेन सेवा

कितने घंटों को होगा सफर

मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रायल पूरा हो चुका है। मुंबई-बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन करीब 1,000 किलोमीटर की दूरी 15 घंटे 45 मिनट में तय कर सकती है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से चलकर बेंगलुरु के सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (SMVT) तक जाएगी। रास्ते में ये कल्याण, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी, रायचूर, गुंटकल और अनंतपुर में रुकेगी। इस ट्रेन से महाराष्ट्र और कर्नाटक के प्रमुख शहरों के बीच सफर करना आसान होगा। इससे नौकरीपेशा लोगों, कारोबारियों और पर्यटकों को आने-जाने के लिए तेज और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

इतने घंटों की होगी बचत

ऐसी खबरे हैं कि ये ट्रेन हफ्ते में छह दिन चलेगी। प्रस्तावित समय के अनुसार, मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात 8:10 बजे CSMT से रवाना होकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे बेंगलुरु के SMVT स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ये ट्रेन बेंगलुरु से शाम 7:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच करीब 15 घंटे 45 मिनट में सफर पूरा किया जा सकेगा। इससे मौजूदा उद्यान एक्सप्रेस के मुकाबले यात्रा में लगभग 6 घंटे 20 मिनट की बचत होने की उम्मीद है। इसके चलने का समय और अन्य जरूरी जानकारियां अभी तय नहीं हुई हैं। रेलवे की ओर से आधिकारिक घोषणा के बाद ही इनकी पुष्टि हो सकेगी।

दिल्ली से वाराणसी चलेगी वंदे भारत

वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन प्रयागराज और कानपुर से होकर चलेगी। प्रस्तावित समय के अनुसार, वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन रात 8:50 बजे रवाना होगी और 10:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10:40 बजे आगे बढ़ेगी और रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। वापसी में ट्रेन रात 9:40 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद ट्रेन वाराणसी के लिए रवाना होगी और सुबह 6:45 बजे अपने गंतव्य पर पहुंचेगी। रेलवे जल्द ही इस ट्रेन के नियमित संचालन और समय-सारणी की आधिकारिक जानकारी जारी करेगा।

कितना होगा किराया

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया तय करने के लिए यात्रा की दूरी को आधार बनाया जाता है। थर्ड एसी (3AC) में सफर करने वाले यात्रियों को हर किलोमीटर के लिए 2.40 रुपये देने होंगे। इस हिसाब से 1,000 किलोमीटर की यात्रा का किराया 2,400 रुपये होगा। वहीं इस राशि में जीएसटी शामिल नहीं है, इसलिए टैक्स जुड़ने के बाद यात्रियों को थोड़ा अधिक भुगतान करना पड़ सकता है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का किराया दूरी के हिसाब से 2.40 रुपये से 3.80 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तक रखा गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में RAC टिकट की सुविधा नहीं होगी। कन्फर्म टिकट रद्द होने पर वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को सीट मिल सकती है। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का किराया सभी जरूरी शुल्कों को शामिल करके तय किया जाएगा। अभी किराए का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है।

Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ का पूरा अपडेट! यूपी, बिहार, ओडिशा, आंध्र संग इन इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए सबसे ज्यादा खतरा कहां

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *