मुकेश अंबानी के Jio IPO को मिला 22 गुना से भी ज्यादा सब्सक्रिप्शन, बना दिए कई विश्व रिकॉर्ड
मुकेश अंबानी ग्रुप की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ है। इसकी आज क्लोजिंग हो गई। जियो IPO ने ऐतिहासिक क्लोजिंग के साथ विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। जियो प्लेटफॉर्म्स के 30,213 करोड़ के IPO में तीन दिनों के दौरान 1.38 करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। यह दुनिया में किसी भी IPO को मिले अब तक के सबसे अधिक आवेदन हैं।
22 गुना ओवरसब्सक्राइब
आज यानी शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे बिडिंग बंद होने तक इसका IPO 22 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका था। मिली जानकारी के अनुसार एंकर और नॉन-एंकर इन्वेस्टर्स की कुल बोलियां 7.40 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गईं। इनमें नॉन-एंकर इन्वेस्टर्स से करीब 4.90 लाख करोड़ रुपये और एंकर इन्वेस्टर्स से करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये की मांग शामिल है।
खुदरा निवेशक भी पीछे नहीं
जियो IPO में रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए 35 फीसदी हिस्सा रिजर्व था। मतलब कि रिटेल कैटेगरी में करीब 8.5 करोड़ शेयर उपलब्ध थे। इसके मुकाबले खुदरा निवेशकों ने 23 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगाई है। मतलब कि उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 2.72 गुना ज्यादा मांग।
सबसे ज्यादा मांग QIB की
इस आईपीओ में बड़े संस्थागत निवेशकों यानी QIB कैटेगरी 70.55 गुना सब्सक्राइब हुई है। नॉन-इंस्टीच्यूशनल इन्वेस्टर्स या NII की श्रेणी में 14 गुना, रिलायंस शेयरहोल्डर कोटा 7.60 गुना और कर्मचारी कोटा 2.93 गुना भरा है।
कब होगा अलॉटमेंट
उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस आईपीओ का अलॉटेमेंट आगामी 26 अक्टूबर को तय होगा। निवेशक के डीमैट अकाउंट में 27 अक्टूबर को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। सब चीज तय हिसाब से हुआ तो इसी महीने 28 तारीख को जियो प्लेटफॉर्म्स की BSE और NSE पर लिस्टिंग हो जाएगी।
जीएमपी क्या है
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों का इस समय ग्रे मार्केट में हर शेयर पर 253 रुपये का प्रीमियम दिखाया जा रहा है। यदि इसक प्राइस बैंड के अपर लिमिट यानी 1,119 का शेयर मूल्य माना जाए तो इसका जीएमपी 22.61 फीसदी है।

Leave a Reply