राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 24 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
24 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश का अलर्ट
जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे से मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना हुआ है। हालांकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह तक प्रतापगढ़ में सबसे ज्यादा 11.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि बाड़मेर में राज्य का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय
मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। इसके असर से बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
तेज हवा भी चलेंगी
विभाग ने कहा कि इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Leave a Reply