stock-markett.online
सिर्फ 10 रुपये के लिए डिलिवरी बॉय समीर हुसैन को किया इतना जलील! दिल्ली का ये केस आपको हिला देगा
सिर्फ 10 रुपये के लिए डिलिवरी बॉय समीर हुसैन को किया इतना जलील! दिल्ली का ये केस आपको हिला देगा

सिर्फ 10 रुपये के लिए डिलिवरी बॉय समीर हुसैन को किया इतना जलील! दिल्ली का ये केस आपको हिला देगा

नई दिल्ली। दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर में फटे नोट को लेकर हुआ विवाद गंभीर मामले में बदल गया। एक ग्राहक को कॉफी देने पहुंचे डिलीवरी एग्जीक्यूटिव समीर हुसैन ने आरोप लगाया था कि नोट लेने से मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई। घटना के कुछ दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।

समीर ने 4 अक्टूबर की रात करीब 11:03 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि एक बुजुर्ग ग्राहक को कॉफी देने के बाद भुगतान को लेकर झगड़ा हुआ। कस्टमर ने जो पैसे दिए, उनमें 10 रुपये का एक फटा हुआ नोट भी था। समीर ने नोट लेने से मना किया, तो उसे मारा गया।

समीर ने दिया ये बयान

घटना के बाद समीर ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि ग्राहक को पैसे लाने में 10 से 15 मिनट लगे थे। समीर ने फटा नोट लेने से मना किया और ऑर्डर कैंसिल करने की बात कही।

समीर के मुताबिक, इसके बाद ग्राहक ने उन्हें गालियां दीं। फिर वहां आया एक दूसरा व्यक्ति उन्हें कई बार थप्पड़ मारने लगा। समीर ने आरोप लगाया कि उस व्यक्ति ने उनके मिडिल क्लास परिवार का भी मजाक उड़ाया। इस घटना से उन्हें काफी दुख पहुंचा था।

पुलिस ने इन दो आरोपियों को पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, 5 अक्टूबर को समीर के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी मिली थी। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 20 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने 5 अक्टूबर को कल्याणपुरी थाने में FIR दर्ज की थी। समीर की मृत्यु के बाद मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी BNS की धारा 108 जोड़ी गई। पुलिस ने राकेश उर्फ बंटी (30) और रामपाल सिंह (65) को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *