stock-markett.online
₹3 लाख करोड़ की बारिश, चार दिनों की गिरावट से उबरा Sensex, डे-हाई पर बंद Nifty
₹3 लाख करोड़ की बारिश, चार दिनों की गिरावट से उबरा Sensex, डे-हाई पर बंद Nifty

₹3 लाख करोड़ की बारिश, चार दिनों की गिरावट से उबरा Sensex, डे-हाई पर बंद Nifty

Share Market Rally: वैल्यू बाइंग और कच्चे तेल में नरमी के सपोर्ट पर शुरुआती गिरावट से उबरते हुए मार्केट ने शानदार वापसी की। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 1092 प्वाइंट्स रिकवर हुआ तो निफ्टी भी 22400 के नीचे आने के बाद रिकवर होकर 22700 के पार चला गया और दोनों डे-हाई पर बंद हुए। ब्रोडर लेवल पर मार्केट ने अधिक तगड़ी वापसी की। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 ने आधे-आधे फीसदी से अधिक की गिरावट से उबरते हुए 1-1% से अधिक बढ़त हासिल की। इस रिकवरी के दम पर ओवरऑल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत में ₹3 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ।

सेक्टरवाइज आज सबसे अधिक रौनक मेटल और फार्मा सेक्टर में दिखी। निफ्टी मेटल 2% से अधिक और निफ्टी फार्मा डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। निफ्टी आईटी ने शानदार वापसी की और 1% से अधिक की गिरावट से उबरते हुए करीब 1% मजबूत हुआ तो प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुए। निफ्टी मीडिया को छोड़ सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन रहे।

अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो आज 26 अक्टूबर को सेंसेक्स (Sensex) 482.92 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 73,606.75 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 153.20 प्वाइंट्स यानी 0.68% की तेजी के साथ 22,753.20 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 609.26 प्वाइंट्स टूटकर 72,514.57 तक आया था, जिससे यह 1092.18 प्वाइंट्स रिकवर होकर 73,606.75 तक पहुंचा तो दूसरी तरफ निफ्टी भी 212.65 प्वाइंट्स गिरकर 22,387.35 तक आया और फिर इस निचले स्तर से 365.85 प्वाइंट्स चढ़कर 22,753.20 तक पहुंच गया।

₹3.67 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की दौलत

एक कारोबारी दिन पहले यानी 23 अक्टूबर 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,52,40,829.30 करोड़ था। आज यानी 26 अक्टूबर 2026 को यह बढ़कर ₹ 4,56,08,646.53 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में आज ₹367,817.23 करोड़ की तेजी आई है।

Sensex के सिर्फ 5 शेयर लाल

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें सिर्फ पांच ही आज लाल रहे। आज सबसे अधिक बढ़त अदाणी पोर्ट्स, जोमैटो की एटर्नल, और कोटक महिंद्रा बैंक में रही तो दूसरी तरफ बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और मारुति में सबसे अधिक गिरावट आई। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

58 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4676 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2420 शेयर आज मजबूत हुए तो 2005 में गिरावट रही जबकि 251 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 58 शेयर एक साल के हाई और 517 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 20 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 46 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

इन पांच वजहों से आज आई मार्केट में जोरदार रिकवरी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *