stock-markett.online
1 अगस्त से बदल जाएगा दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का नियम! इस कार्ड के बगैर नहीं मिलेगा फायदा
1 अगस्त से बदल जाएगा दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का नियम! इस कार्ड के बगैर नहीं मिलेगा फायदा

1 अगस्त से बदल जाएगा दिल्ली में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर का नियम! इस कार्ड के बगैर नहीं मिलेगा फायदा

Delhi Free Bus Service: दिल्ली में मुफ्त बस सेवा का फायदा उठा रहीं महिला यात्रियों के लिए बुरी खबर है। दरअसल, अब वह 1 अगस्त से इस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने इस यात्रा के लिए ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड जरूरी कर दिया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, महिलाओं की ओर से पिंक सहेली कार्ड बहुत धीमी रफ्तार से बनवाया जा रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत बसों में यात्रा कर रही महिलाओं को जल्द से जल्द ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड बनवाने की सलाह दी जा रही है।

DTC ने अपने आदेश में कहा, “1 अगस्त से, पिंक टिकट सिर्फ उन महिला यात्रियों को जारी किए जाएंगे जिनके पास वैलिड ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड होगा। बस में चढ़ते समय उन्हें यह कार्ड टैप करना होगा। DTC ने बताया कि जिन महिलाओं के पास यह कार्ड होगा, उन्हें योजना के नियमों के अनुसार मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलता रहेगा।”

अधिकारियों के अनुसार, मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाने के लिए मौजूदा पेपर-बेस्ड पिंक टिकट सिस्टम को धीरे-धीरे खत्म करके स्मार्ट कार्ड-बेस्ड सिस्टम अपनाने का फैसला किया गया है।

एक आदेश में कहा गया है कि “1 अगस्त से, जिन महिला यात्रियों के पास ‘पिंक सहेली’ कार्ड नहीं होगा, उन्हें पिंक टिकट जारी नहीं किए जाएंगे और उन्हें DTC और DoT (क्लस्टर) बसों में यात्रा करने के लिए लागू किराया देकर सामान्य टिकट खरीदना होगा।”

आदेश के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए पूरे शहर में 50 ऑथराइज्ड केंद्र बनाए हैं, जहां महिलाएं जाकर अपना कार्ड बनवा सकती हैं।

इस स्कीम के तहत सभी योग्य महिलाएं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट और DTC द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अनुसार, तय सेंटर्स और काउंटरों से ‘पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड ले सकती हैं।” फिलहाल, अब तक शहर भर में लगभग 11 लाख कार्ड बांटे जा चुके हैं और सरकार का लक्ष्य जुलाई के आखिर तक इस संख्या को 13 लाख तक पहुंचाना है, जिसके बाद यह कार्ड अनिवार्य कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Case: अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले फिर जाएंगे जेल

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *