stock-markett.online
10 दिन पहले आया था IPO, अब हर 1 शेयर पर निवेशकों को 10 शेयर मिलेगा बिल्कुल मुफ्त
10 दिन पहले आया था IPO, अब हर 1 शेयर पर निवेशकों को 10 शेयर मिलेगा बिल्कुल मुफ्त

10 दिन पहले आया था IPO, अब हर 1 शेयर पर निवेशकों को 10 शेयर मिलेगा बिल्कुल मुफ्त

Waterways Leisure Tourism Stock Split: शेयर मार्केट में अपना IPO लाए हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए और Waterways Leisure Tourism ने अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया। कंपनी के बोर्ड ने शुक्रवार को शेयर में 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है। यानी 10 रुपये फेस वैल्यू वाला हर 1 शेयर अब 1-1 रुपये फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल जाएगा।

1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि मौजूदा 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू के 10 इक्विटी शेयरों में विभाजित किया जाएगा। आसान भाषा में समझें तो अगर किसी निवेशक के पास अभी 100 शेयर हैं, तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 1,000 शेयर हो जाएंगे।

हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि स्टॉक स्प्लिट में निवेशक की कुल निवेश राशि या कंपनी का कुल मार्केट वैल्यू नहीं बदलता। केवल शेयरों की संख्या बढ़ती है और उसी अनुपात में प्रति शेयर कीमत घट जाती है।

ये भी पढे़ं: AMFI Data June 2026: म्यूचुअल फंड्स में लौटा निवेशकों का भरोसा, इक्विटी में 28,973 करोड़ रुपये का निवेश, AUM रिकॉर्ड 82.22 लाख करोड़ पर

कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला?

कंपनी के मुताबिक स्टॉक स्प्लिट का उद्देश्य शेयर को ज्यादा किफायती बनाना और बाजार में उसकी लिक्विडिटी बढ़ाना है। कम कीमत होने से छोटे निवेशकों के लिए शेयर खरीदना आसान हो जाता है और ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ने की संभावना रहती है। कंपनी का मानना है कि इससे उसके शेयरधारकों का आधार भी और व्यापक होगा।

फाइलिंग के अनुसार, यह प्रक्रिया शेयरधारकों की मंजूरी मिलने और नियामकीय अनुमतियों के बाद करीब तीन महीने के भीतर पूरी होने की उम्मीद है।

ये भी पढे़ं: Railway PSU को यूपी सरकार से मिला ₹18.59 करोड़ का नया ऑर्डर, शेयर में आई बुलेट ट्रेन जैसी रफ्तार

IPO के तुरंत बाद चर्चा में आया शेयर

Waterways Leisure Tourism Ltd का IPO हाल ही में बाजार में आया था और लिस्टिंग के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कर दिया। आमतौर पर इस तरह के फैसले कंपनियां कई साल बाद लेती हैं, इसलिए यह घोषणा निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *