Global Market: एशिया में मिलाजुला कारोबार, ट्रंप के निशाने पर टेक कंपनियां, डॉलर गिरा
Last Updated on February 26, 2026 11:50, AM by Khushi Verma
Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। FIIs की कल कैश और वायदा में करीब 4700 करोड़ की खरीदारी रही। एशिया में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। टेक शेयरों के दम कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे । नैस्डैक डेढ़ परसेंट चढ़ा।
अमेरिकी बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। डाओ लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुआ। कल डाओ में 300 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। NVIDIA, सेल्सफोर्स की अगुवाई में टेक शेयर चढ़े। सॉफ्टवेयर शेयरों में कल भी रिकवरी जारी रही।
NVIDIA के Q4 नतीजे
Q4 में कंपनी ने शानदार नतीजे पेश किए। Q4 में आय, EPS दोनों उम्मीद से बेहतर रहे। आय सालाना 73% बढ़कर $68.13 बिलियन रहा जबकि EPS $1.62, अनुमान $1.53 से ज्यादा है। कंपनी को Q1 में भी आय बढ़ने की उम्मीद है। Q1 रेवेन्यू गाइडेंस करीब $78 बिलियन रहा। गाइडेंस में चीन के डेटा सेंटर आय शामिल नहीं। कुल आय का 91% अब डेटा सेंटर बिजनेस से।
चीन बिजनेस पर तस्वीर साफ नहीं
कंपनी को H200 चिप्स का लाइसेंस मिला। हालांकि लाइसेंस मिलने के बाद भी तस्वीर साफ नहीं है। नई GPU सीरीज लॉन्च पर अनिश्चितता कायम है।
ट्रंप के निशाने पर टेक कंपनियां?
डॉनल्ड ट्रंप ने बड़ी टेक कंपनियों को समन भेज 4 मार्च को कंपनियों के CEOs को बुलाया है। अमेजन, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट , ओरेकल, OpenAI के CEO शामिल होगें। एलन मस्क को भी व्हाइट हाउस बुलाया। कंपनियां डेटा सेंटर की बिजली का खर्च खुद उठाएंगी। कंपनियों से खर्च उठाने का प्लेज साइन कराया जाएगा। 2024 चुनाव में बिजली लागत आधी करने का वादा किया था। डेटा सेंटर डिमांड बढ़ने से बिजली लागत उल्टा बढ़ गई है।
सेल्सफोर्स के Q4 नतीजे
Q4 में कंपनी ने पेश किए शानदार नतीजे है। Q4 में आय, EPS दोनों उम्मीद से बेहतर रहा। 2027 गाइडेंस बाजार के अनुमान से कम है । 50 बिलियन डॉलर के शेयर बायबैक का ऐलान किया। Anthropic में हिस्सेदारी 1%, कुल $330 मिलियन से ज्यादा निवेश है। सीईओ Anthropic में और ज्यादा निवेश करना चाहिए था।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 91.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 58,768.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.23 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.11 फीसदी चढ़कर 35,451.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 26,657.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 4,144.08 के स्तर पर दिख रहा है।
