stock market
Ola Electric Share: ऑल-टाइम हाई से 84% टूटा शेयर, ब्रोकरेज ने फेरा मुंह, अब एक भी ‘Buy’ रेटिंग नहीं

Ola Electric Share: ऑल-टाइम हाई से 84% टूटा शेयर, ब्रोकरेज ने फेरा मुंह, अब एक भी ‘Buy’ रेटिंग नहीं

Last Updated on February 26, 2026 11:05, AM by Pawan

Ola Electric Mobility Shares: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों पर एक और बड़ा झटका लगा है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने कंपनी के शेयरों की रेटिंग घटा दी है और टारगेट प्राइस में 50% की कटौती कर दी है। ब्रोकरेज ने ओला इलेक्ट्रिक को ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है। साथ ही टारगेट प्राइस 52 रुपये से घटाकर 26 रुपये कर दिया है। यह नया टारगेट प्राइस इसके बुधवार के बंद भाव के आसपास ही है।

रेवेन्यू अनुमान में कटौती

गोल्डमैन सैक्स ने वित्त वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए अपने रेवेन्यू अनुमान भी घटा दिए हैं। अब ब्रोकरेज को उम्मीद है कि 2030 और उसके बाद कंपनी की बाजार हिस्सेदारी मिड सिंगल डिजिट में रह सकती है। पहले इसे लो-टीन्स में रहने की उम्मीद थी। इसका मतलब है कि कंपनी की ग्रोथ संभावनाओं को लेकर नजरिया काफी कमजोर हुआ है।

ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा EBITDA घाटे और कैपेक्स की रफ्तार को देखते हुए कंपनी की नकदी खपत तेज बनी रहेगी। ऐसी स्थिति में अगले 12 से 18 महीनों में कंपनी को नई फंडिंग जुटाने की जरूरत पड़ सकती है।

टर्नअराउंड के लिए जरूरी कदम

गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक कंपनी को कारोबार की दिशा सुधारने के लिए कुछ अहम कदम उठाने होंगे। सबसे पहले सर्विस नेटवर्क को स्थिर और भरोसेमंद बनाना होगा। दूसरा, अलग-अलग सेगेमेंट में मजबूत और स्थायी सीनियर लीडरशिप टीम तैयार करनी होगी। तीसरा, आने वाले नए प्रोडक्ट लॉन्च चक्र में उत्पाद की गुणवत्ता और विश्वसनीयता सुधारनी होगी।

एक भी ‘Buy’ रेटिंग नहीं

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों को इस समय कुल आठ एनालिस्ट्स को कवर कर रहे हैं। इनमें से किसी भी एनालिस्ट्स ने इस शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग नहीं दी है। दो एनालिस्ट्स ने शेयर को ‘Hold’ करनेकी सलाह दी है, जबकि छह ने इसे बेचने यानी ‘Sell’ की सिफारिश की है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और एमके ग्लोबल ने इस शेयर को सबसे कम 20 रुपये का टारगेट दिया है।

शेयर की स्थिति

Ola Electric का शेयर अपने लिस्टिंग के बाद 157 रुपये के उच्च स्तर तक गए थे, लेकिन तब से अब तय यह शेयर करीब 84% टूट चुका है। इसके साथ ही यह अब अपने 76 रुपये के IPO प्राइस से भी करीब 66% नीचे आ चुका है।

कंपनी का मार्केट कैप घटकर 11,269 करोड़ रुपये रह गया है। यह अपने पीक पर 65,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा था।

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर बुधवार को 1.91% बढ़कर 25.62 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि इस साल अब तक शेयर में 32% की गिरावट आ चुकी है।

यह भी पढ़ें-

डिस्क्लेमरः stock market news पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Stock market news यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

Source link