stock-markett.online
2 करोड़ से अधिक लोग डाउनलोड कर चुके नया Aadhaar ऐप, इसमें मिलने वाली खास सुविधाओं के बारे में जान लीजिए

आधार अब हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इससे जुड़ी कोई भी नई सर्विस आती है, तो लोग न सिर्फ उसके बारे में जानने को लेकर उत्साहित रहते हैं बल्कि खुले दिल से अपनाते भी हैं। इसी क्रम में आधार सेवाओं को और अधिक बेहतर, पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पेश किया गया नया आधार ऐप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। महज तीन महीनों के भीतर इस ऐप को 21 मिलियन (2.1 करोड़) से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रिकॉर्ड अपडेट: लाखों लोगों ने बदला मोबाइल नंबर

पीआईबी की प्रेस रिलीज के मुताबिक लोग इस ऐप का इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत जानकारी को अपडेट करने के लिए बड़े स्तर पर कर रहे हैं-

  • मोबाइल नंबर अपडेट: अब तक 28 लाख (2.8 मिलियन) से अधिक लोग ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक अपडेट कर चुके हैं।
  • पता अपडेट: लगभग 6 लाख लोगों ने अपनी रिहायशी जानकारी यानी पता बदलने के लिए इस डिजिटल माध्यम का सहारा लिया है।

ऐप की 5 सबसे खास सुविधाएं

यह नया वर्जन प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें कई ऐसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं जो पहले उपलब्ध नहीं थे-

  • फेस वेरिफिकेशन: फिजिकल मौजूदगी के प्रमाण के तौर पर ऐप में चेहरा सत्यापन की सुविधा दी गई है।
  • बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक: अपनी सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए यूजर केवल एक क्लिक में अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
  • QR आधारित कांटेक्ट कार्ड: अब विजिटिंग कार्ड की जरूरत नहीं होगी; ऐप में एक क्यूआर-आधारित संपादन योग्य कांटेक्ट कार्ड दिया गया है, जिससे संपर्क विवरण साझा करना आसान हो गया है।
  • ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री: यूजर यह ट्रैक कर सकते हैं कि उनका आधार कब और कहां इस्तेमाल हुआ है।

    पेपरलेस आइडेंटिटी शेयरिंग: यह ऐप फिजिकिल डॉक्यूमेंट्स के बिना पहचान साझा करने और कॉम्सेंट कंट्रोल की सुविधा देता है।

कहां-कहां आएगा काम?

नया आधार ऐप रोजमर्रा की कई जरूरतों को आसान बनाता है। जैसे होटल चेक-इन, क्यूआर कोड स्कैनिंग के जरिए बिना कागजी कार्रवाई के चेक-इन संभव है। अस्पताल में भर्ती होने, विजिटर मैनेजमेंट और किसी बड़े कार्यक्रम में एंट्री के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। सर्विस पार्टनर्स और गिग वर्कर्स की पहचान को सत्यापित करने में यह ऐप मददगार साबित हो रहा है।

कैसे करें डाउनलोड?

यह ऐप Android और Apple iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *