stock-markett.online
30% CAGR: न ज्यादा चर्चा न बड़ा नाम, इस स्मॉल कैप फंड ने कैटेगरी की हर स्कीम को दी मात; High Return का क्या है राज
30% CAGR: न ज्यादा चर्चा न बड़ा नाम, इस स्मॉल कैप फंड ने कैटेगरी की हर स्कीम को दी मात; High Return का क्या है राज

30% CAGR: न ज्यादा चर्चा न बड़ा नाम, इस स्मॉल कैप फंड ने कैटेगरी की हर स्कीम को दी मात; High Return का क्या है राज

Bandhan Small Cap Fund: बंधन स्मॉल कैप फंड अपनी कैटेगरी में ऐसी स्कीम है, जिसकी चर्चा कुछ बड़े फंड हाउस की सिमिलर स्कीम की तुलना में कम होती है। लेकिन जबसे यह फंड लॉन्च हुआ है, इसके सामने कैटेगरी की कोई स्कीम नहीं टिक पाई है। इसे लॉन्च हुए 6 साल से अधिक का समय हो चुका है और इस दौरान हर फेज में यह बेंचमार्क को पीछे करती आई है। लॉन्च के बाद से या 5 साल के टाइम फ्रेम में इस कैटेगरी की सभी स्कीम रिटर्न (High Return) के मामले में इससे पीछे हैं। आखिर इस मजबूत प्रदर्शन के पीछे इस फंड की क्या खास स्ट्रैटेजी है।

कैश का लेवल बैलेंस, इक्विटी में 87% एलोकेशन

फंड के पास कैश और आसानी से भुनाए जा सकने वाले निवेश का सही लेवल बना हुआ है। सितंबर 2026 के स्ट्रेस टेस्ट के आंकड़ों के अनुसार, फंड अपने पोर्टफोलियो के 25% हिस्से को 10 दिनों के भीतर बेचकर नकदी में बदल सकता है। इससे फंड की बेहतर लिक्विडिटी यानी जरूरत पड़ने पर निवेश को नकदी में बदलने की क्षमता का पता चलता है। फिलहाल फंड की पसंद के प्रमुख सेक्टर फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स हैं।

स्मॉल कैप में निवेश: 69.73%

मिड कैप में निवेश: 10.55%

लाज कैप में निवेश: 6.71%

कैश: 13%

पोर्टफोलियो में लेटेस्ट बदलाव

सितंबर 2026 में फंड ने फाइनेंशियल सर्विसेज में निवेश 78 बेसिस प्वॉइंट बढ़ाकर 27.4% और आईटी सेक्टर में निवेश 40 बेसिस प्वॉइंट बढ़ाकर 5.2% कर दिया है। अगस्त 2026 के मुकाबले फंड ने कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में निवेश 40 बेसिस प्वॉइंट घटाकर 6.4% और केमिकल्स में निवेश 25 बेसिस प्वॉइंट घटाकर 5.5% कर दिया है।

Also Read: निप्पॉन इंडिया मिड कैप फंड: FY27 में AUM 26% बढ़ा, कैश होल्डिंग 1% के नीचे, ये रिटर्न मशीन किन शेयरों में लगा रहा पैसा

पोर्टफोलियो में 5 नए शेयरों की एंट्री

Asset Reconstruction Company India

Bluestone Jewellery And Lifestyle

Clean Max Enviro Energy Solutions

Elevate Campuses

HEG Advanced Materials

पोर्टफोलियो से 5 शेयरों का एग्जिट

Artemis Medicare Services

HEG

JK Paper

Jyoti CNC Automation

Kalpataru Projects International

लम्प सम: फंड के डायरेक्ट प्लान का परफॉर्मेंस

1 साल का रिटर्न: 12.63%

3 साल का रिटर्न: 23.60%

5 साल का रिटर्न: 19.51%

लॉन्च के बाद से रिटर्न: 30.08%

लॉन्च के बाद से 1 लाख निवेश की वैल्यू: 5,66,760 रुपये

BSE 250 Smallcap TRI: बेंचमार्क का लम्प सम प्रदर्शन

1 साल का रिटर्न: 5.22%

3 साल का रिटर्न: 12.31%

5 साल का रिटर्न: 13.69%

SIP प्रदर्शन

6 साल का रिटर्न: 23.49% सालाना

अपफ्रंट निवेश: 1,00,000 रुपये

मंथली एसआईपी अमाउंट: 10,000 रुपये

6 साल में कुल निवेश: 8,20,000 रुपये

एसआईपी की कुल वैल्यू: 18,14,676 रुपये

Also Read: Cupid Share: म्यूचुअल फंड के स्मॉल कैप पोर्टफोलियो का सरप्राइज, 5 साल में 14732% रिटर्न वाले मल्टीबैगर स्टॉक की 386% बढ़ी होल्डिंग वैल्यू

निवेश की क्या है स्ट्रैटेजी

बंधन स्मॉल कैप फंड एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने पर ध्यान देता है। इसके लिए शेयरों का सेलेक्शन 3 बातों के आधारों पर किया जाता है, जिनमें कंपनी की क्वालिटी, ग्रोथ की संभावना और शेयर का उचित वैल्युएशन शामिल है।

यह फंड बेंचमार्क इंडेक्स के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर निवेश करने के बजाय, निवेश पर अच्छा रिटर्न कमाने पर अधिक ध्यान देता है। फंड के टॉप 10 शेयरों में कुल निवेश 30% से कम है। फंड ने अलग अलग सेक्टर की कई कंपनियों में निवेश किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर शेयरों को बेचकर लिक्विडिटी जुटाने में आसानी हो और कंपनियों से जुड़े फंडामेंटल रिस्क को भी कम किया जा सके।

फंड मैनेजर्स

Manish Gunwani

Kirthi Jain

Ritika Behera

Gaurav Satra

पोर्टफोलियो होल्डिंग्स: टॉप 10 स्टॉक

Sobha : 2.30%

REC : 2.13%

Cholamandalam Financial Holdings : 1.90%

LT Foods : 1.81%

State Bank of India : 1.75%

Cyient : 1.62%

South Indian Bank : 1.55%

HDFC Bank : 1.46%

Arvind : 1.43%

Jubilant Pharmova : 1.40%

पोर्टफोलियो होल्डिंग्स: टॉप 10 सेक्टर

Finance : 10.60%

Banks : 8.92%

Pharmaceuticals & Biotechnology : 6.93%

Realty : 6.52%

Consumer Durables : 5.57%

Industrial Products : 3.78%

Agricultural Food : 3.76%

Chemicals & Petrochemicals : 3.38%

Retailing : 3.00%

Textiles & Apparels : 2.71%

फंड के जरूरी डेटा

लॉन्च डेट: 25 फरवरी, 2020

लेटेस्ट NAV: 49.202 रुपये (22 अक्टूबर, 2026)

टोटल एसेट्स: 35,856 करोड़ रुपये (30 सितंबर, 2026)

एक्सपेंस रेश्यो रेगुलर : 1.32% (30 सितंबर, 2026)

एक्सपेंस रेश्यो डायरेक्ट: 0.37% (30 सितंबर, 2026)

बीटा: 0.89

शार्प रेश्यो: 0.83

स्टैंडर्ड डेविएशन: 20.47%

एग्जिट लोड: 1 साल के अंदर भुनाने पर 1%

(Disclaimer: हमने यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए दिया है, ना कि यह निवेश की सलाह है। किसी भी फंड का पुराना प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा, इसकी गारंटी नहीं होती है। ET NOW Swadesh अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)

Leave a Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *