Silver Gold Price Today : 8% से ज़्यादा उछला कच्चा तेल, सोने-चांदी में सुस्ती, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई
Last Updated on April 13, 2026 10:38, AM by Pawan
Silver Gold Price Today : सोमवार को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में बुलियन प्राइस में आई कमजोरी का असर भारते में देखने को मिल रहा है। डॉलर में मजबूती से सोने पर दबाव बना है। साथ ही,कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई बढ़ने की चिंताओं के चलते इस साल US फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें भी कमज़ोर पड़ गई हैं। इसके चलते भी सोने पर दबाव बना है।
जून वायदा कॉन्ट्रैक्ट के लिए MCX सोने का भाव 1,105 रुपए (या 0.72%) की गिरावट के साथ 1,51,547 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था,जबकि इसका पिछला बंद स्तर 1,52,652 रुपए था। मई वायदा अनुबंधों के लिए MCX चांदी का भाव 4,912 रुपए (या 2.01%) की गिरावट के साथ 2,38,362 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला था,जबकि इसका पिछला बंद स्तर 2,43,274 रुपए था।
10.05 बजे के आसपास एमसीएक्स पर सोने का जून वायदा 1,066 रुपए यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 151,586 के स्तर पर दिख रहा था। वहीं, चांदी का मई वायदा 5,378 रुपए यानी 2.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 237,896 के स्तर पर दिख रहा था।
कच्चे तेल में उबाल
सोमवार,13 अप्रैल को कच्चे तेल की कीमतों में 8% से ज़्यादा का उछाल आया है। US नेवी ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते ईरान तक जहाज़ों की पहुंच रोकने की कोशिश शुरु कर दी है। यह एक ऐसा कदम है जिससे ईरान के तेल निर्यात पर रोक लग सकती है। वॉशिंगटन और तेहरान के बीच संघर्ष खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं हो पाया है। इससे तेल की कीमतों में उछाल आया है।
ब्रेंट क्रूड वायदा 6.71 डॉलर यानी 7.05% बढ़कर 101.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं, US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI क्रूड 7.59 डॉलर या 7.86 फीसदी बढ़कर 104.16 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। पिछले सत्र में इसमें 1.33% की गिरावट आई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखने को मिला। MCX पर कच्चे तेल की कीमतें लगभग 7.4% बढ़कर 9,830 रुपए प्रति बैरल पर पहुंच गईं।
दूसरी कमोडिटीज पर एक नजर
MCX पर कॉपर का अप्रैल वायदा 5.80 रुपए यानी 0.48 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,204.60 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, क्रूड का अप्रैल वायदा 642 रुपए यानी 7.01 फीसदी की गिरावट के साथ 9,798 रुपए पर दिख रहा था। नैचुरल गैस की अप्रैल वायदा भी 2.20 रुपए यानी 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ 251 रुपए पर कारोबार कर रहा था। वहीं, ELECDMBL अप्रैल वायदा 56 रुपए यानी 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 5,137 के स्तर पर दिख रहा था।
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल
कमोडिटी में कमाई वाले कॉल के लिए आज हमारे साथ हैं कुंवरजी ग्रुप के रवि दियोरा। इनको आज नैचुरल गैस और कॉपर में कमाई के मौके दिख रहे हैं। एमसीएक्स नैचुरल गैस अप्रैल वायदा में इनकी 245 रुपए के आसपास,241 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 255 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, कॉपर अप्रैल वायदा में 1211 रुपए के आसपास 1188 रुपए के टारगेट के लिए 1220 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।
Market trend : इस्लामाबाद शांति वार्ता फेल होने से बाजार पर फिर बना दबाव, निफ्टी और बैंक निफ्टी में अब क्या हो कमाई की रणनीति?
डिस्क्लेमर: stock market news.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
