Monalisa: शादी के बाद लापता मोनालिसा, पति की कहानी पर लोगों को शक
Last Updated on April 13, 2026 11:06, AM by Pawan
महाकुंभ 2025 से सुर्खियों में आई मोनालिसा का मामला अब रहस्य और विवाद का रूप ले चुका है। एक तरफ उसका पति फरमान खुद को बेबस बताते हुए उसे ढूंढने की बात कर रहा है, तो दूसरी तरफ परिवार के आरोपों ने कहानी को और पेचीदा बना दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फरमान का दावा है कि वह अजमेर और पुष्कर तक उसकी तलाश में गया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
इस बीच, उसका जोधपुर जाने का प्लान और लोगों से मदद की अपील ने इस मामले को और चर्चा में ला दिया है। हर दिन सामने आ रही नई बातें इस पूरे घटनाक्रम को और उलझा रही हैं। सवाल यह है कि आखिर सच्चाई क्या है और मोनालिसा कहां है, जिसका जवाब अब तक किसी के पास नहीं है।
मां का पलटवार
जहां फरमान खुद को परेशान पति बता रहा है, वहीं मोनालिसा की मां ने उसके दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी को फरमान ने ही गायब किया है और यह सब एक सोची-समझी साजिश हो सकती है।
परिवार में मचा मातम
इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद मोनालिसा के घर में माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता सदमे में हैं। परिवार को पहले से ही इस रिश्ते पर शक था।
आखिरी बातचीत बनी रहस्य
मां के मुताबिक, करीब 15-20 दिन पहले ही बेटी से थोड़ी देर बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन बंद है। आरोप है कि फरमान ने बात के दौरान ही फोन छीन लिया था, जिससे शक और गहरा गया है।
नाबालिग होने का खुलासा, केस ने पकड़ा तूल
मामला तब और गंभीर हो गया जब जांच में सामने आया कि मोनालिसा नाबालिग है। इसके बाद फरमान के खिलाफ FIR दर्ज की गई। जैसे ही कानूनी कार्रवाई तेज हुई, फरमान का यह वायरल वीडियो सामने आ गया, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
Jana Nayagan leak: रिलीज से पहले विजय की फिल्म को लीक करना पड़ा महंगा, साइबर क्राइम विभाग ने 6 लोगों को गिरफ़्तार किया
