Asha Bhosle passed away: तिरंगे में लपेटा गया आशा भोसले का पार्थिव शरीर, पूरे देश ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Last Updated on April 13, 2026 11:27, AM by Pawan
Asha Bhosle passed away: दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार थीं। सांस लेने में तकलीफ़ होने के बाद 11 अप्रैल को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें ICU में शिफ़्ट कर दिया गया, जहां उनकी हालत और बिगड़ गई। शुरुआती रिपोर्टों में दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी मौत कई अंगों के काम करना बंद कर देने (मल्टी-ऑर्गन फेलियर) के कारण हुई। पूरे बॉलीवुड और देश में शोक छाया हुआ है। सितारे लगातार उन्हें श्रद्धांजली दे रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम किया जाएगा।
आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट दिया गया है। सचिन तेंदुलकर ने नम आंखों से उन्हें आखिरी विदाई दी। सचिन को आशा ताई अपने बेटे की तरह मानती थीं। हाल में उन्होंने अर्जुन तेंदुलकर की शादी में भी हिस्सा लिया था।
आलिया भट्ट
View this post on Instagram
रणवीर सिंह
हेमा मालनी
View this post on Instagram
अदनान सामी
View this post on Instagram
ए आर रहमान
View this post on Instagram
अजय-अतुल
View this post on Instagram
अनुपम खेर
View this post on Instagram
श्रद्धा कपूर
शाहरुख खान
कार्तिक आर्यन
उनकी सेहत को लेकर घंटों तक बनी अनिश्चितता के बाद, महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने आधिकारिक तौर पर उनके निधन की पुष्टि की थी। उनके बेटे आनंद भोसले ने मीडिया से बात की और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया के दौरान संयम और निजता बनाए रखने का अनुरोध किया है।
