1 महीने में 10 से 13% रिटर्न, इन 3 शेयरों में दिखा ब्रेकआउट, मजबूत फंडामेंटल के चलते आने वाली है तेजी
Last Updated on April 13, 2026 11:58, AM by Pawan
Stock Market Investment : शेयर बाजार में आज फिर गिरावट आ गई है। ईरान और यूएस के बीच बात चीत फेल होने से बाजार का सेंटीमेंट फिर खराब हुआ है। निफ्टी की बात करें तो आज यह 24,000 के नीचे आ गया है। नीचे की ओर, 23,500 और 23,300 इमेडिएट सपोर्ट के रूप में काम कर रहे हैं, जबकि 23,150 एक मजबूत बेस बना हुआ है। वहीं अपसाइड में इंडेक्स अगर 24,000 के पार लगातार बना रहता है, तो निफ्टी 24,415 और 24,750 तक जा सकता है।
पिछले हफ्ते वीकली आरएसआई ओवरसोल्ड लेवल से ऊपर उठकर अपनी रिफरेंस लाइन के ऊपर आ गया था, जो बताता है कि मार्केट का मोमेंटम बेहतर हो रहा है। लेकिन ईरान और यूएस के बीच बात चीत में कोई भी उपाय न निकलने से टेंशन बढ़ गया है। अमेरिका-ईरान से जुड़ी खबरें आगे की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। हालांकि इस माहौल में भी कुछ शेयर हैं, जिन्होंने हाल में ब्रेकआउट देखा है और उनके फंडामेंटल मजबूत हैं। ये शेयर अगले 3 से 4 हफ्ते में डबल डिजिट में रिटर्न (Stocks to Buy) दे सकते हैं।
Sona BLW Precision Forgings
CMP : 554 रुपये
Buy Range : 547-537 रुपये
Stop loss : 519 रुपये
रिटर्न अनुमान : 8%–11%
• वीकली चार्ट पर शेयर ने 547 के स्तर पर एसेंडिंग ट्राएंगल पैटर्न के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है, जो मिड-टर्म में तेजी की शुरुआत को दिखाता है।
• इस ब्रेकआउट के साथ वॉल्यूम में भी अच्छा उछाल देखा गया है, जो बताता है कि मार्केट में मजबूत भागीदारी और भरोसा है।
• स्टॉक ने अपर बोलिंगर बैंड के ऊपर क्लोजिंग दी है, जिससे खरीदारी का नया संकेत मिला है।
• मोमेंटम इंडिकेटर भी पॉजिटिव हैं। वीकली RSI अपनी रिफरेंस लाइन के ऊपर चला गया है, जो मजबूत हो रहे मोमेंटम का संकेत देता है।
• इस पूरे एनालिसिस के अनुसार, स्टॉक 585–600 के स्तर तक जा सकता है।
Also Read : SBI Life, LIC, HDFC Life : निवेश के लिए बेस्ट इंश्योरेंस स्टॉक, पोर्टफोलियो को दे सकते हैं बड़ा बूस्ट
Laurus Labs
CMP : 1098 रुपये
Buy Range : 1080-1060 रुपये
Stop loss : 1025 रुपये
Upside : 8% – 12%
• वीकली चार्ट पर शेयर मिड-टर्म में मजबूत तेजी के ट्रेंड में है, हालांकि 2026 की शुरुआत से इसमें थोड़ी कंसोलिडेशन देखी जा रही है।
• अब स्टॉक ने 1,075 के स्तर पर सिमेट्रिक ट्राएंगल पैटर्न के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है, साथ में एक मजबूत बुलिश कैंडल बनी है, जो जारी मोमेंटम को दिखाती है।
• मोमेंटम इंडिकेटर भी पॉजिटिव हैं। वीकली RSI अपनी रिफरेंस लाइन के ऊपर चला गया है, जिससे तेजी और मजबूत होती दिख रही है।
• इसके अलावा, RSI ने अपनी गिरती हुई ट्रेंडलाइन के ऊपर भी ब्रेकआउट दिया है, जो पॉजिटिव सेंटिमेंट और कीमत में मजबूती को दर्शाता है।
• इस एनालिसिस के अनुसार, स्टॉक 1,160–1,200 के स्तर तक जा सकता है।
Also Read : Titan vs Kalyan Jewellers, ये गोल्ड स्टॉक दे सकते हैं 22 से 33% रिटर्न, मजबूत बिजनेस अपडेट से बढ़ा भरोसा
Cummins India
CMP : 5139 रुपये
Buy Range : 5100-5000 रुपये
Stop loss : 4800 रुपये
Upside : 10% – 13%
• वीकली चार्ट पर शेयर ने 4,720 के स्तर पर शार्ट टर्म फालिंग चैनल के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट दिया है। यह ब्रेकआउट एक मजबूत बुलिश कैंडल के साथ आया है, जो मिड-टर्म तेजी के जारी रहने का संकेत देता है।
• वीकली टाइमफ्रेम पर स्टॉक लगातार हायर हाई हायर लो का पैटर्न बना रहा है और अपनी ऊपर जाती ट्रेंडलाइन के ऊपर टिका हुआ है, जिससे पॉजिटिव ट्रेंड मजबूत बना हुआ है।
• स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200 दिन के सभी SMAs (मूविंग एवरेज) के ऊपर ट्रेड कर रहा है। सभी मूविंग एवरेज ऊपर की ओर जा रहे हैं और कीमत के साथ तालमेल में हैं, जो मजबूत तेजी को दिखाता है।
• वीकली RSI अपनी रिफरेंस लाइन के ऊपर निकल गया है, जिससे तेजी का मोमेंटम और मजबूत होता दिख रहा है।
• इस एनालिसिस के अनुसार, स्टॉक 5,550–5,685 के स्तर तक जा सकता है।
Disclaimer: यहां शेयर को लेकर सलाह ब्रोकरेज हाउस के द्वारा दी गई है। यह स्टॉक market news के अपने विचार नहीं हैं। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।
