ACME Solar Share Price: रॉकेट बना रिन्यूएबल एनर्जी स्टॉक! 30% तक बढ़त का अनुमान, टारगेट देख निवेशक गदगद
Last Updated on April 13, 2026 12:05, PM by Pawan
ACME Solar Share Price Target: सोलर एनर्जी वाली कंपनी ACME Solar Holdings के शेयर सोमवार को लगभग 7 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार करते नजर आए। स्टॉक में तेजी तब देखने मिली, जब ग्लोबल ब्रोकरेज HSBC ने कंपनी को ‘Buy’ रेटिंग और टारगेट प्राइस बढ़ा दिया। इस रिपोर्ट के आने के बाद कंपनी के शेयरों ने बाजार के कमजोर रुझानों को पीछे छोड़ दिया। HSBC ने शेयरों में 30 फीसदी तक की बढ़त की गुंजाइश दिखाई है।
सोलर एनर्जी कंपनी की शेयर सुबह 11.40 बजे तक NSE पर 6.57 फीसदी की तेजी के साथ 286.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कारोबार करते नजर आए। ये स्टॉक आज 271 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला बंद 268.65 रुपये प्रति शेयर था। शेयर ने दिन के पहले सत्र में 286.30 के लेवल का हाई बनाया। वहीं, एक वक्त पर स्टॉक ने 269.05 पर दिन के लो पर कारोबार भी किया है। इस स्टॉक ने इस साल अब तक 20.27 फीसदी का रिटर्न दिया है।
ACME Solar Share Price Target: ब्रोकरेज रिपोर्ट
HSBC ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ACME के पास अभी लगभग 3 GW बिजली उत्पादन की क्षमता है, और इसके अलावा 3.3 GW की क्षमता 25 साल के लंबे समय वाले बिजली खरीद समझौतों (PPAs) के तहत पक्की हो चुकी है। उम्मीद है कि इन कॉन्ट्रैक्ट वाले प्रोजेक्ट्स की वजह से अगले दो से तीन सालों में कंपनी की कुल क्षमता में 2.7 गुना बढ़ोतरी होगी।
इसके अलावा, ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी के पास 1.8 GW के और भी प्रोजेक्ट्स हैं जो उसे मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक वे PPAs में नहीं बदले हैं। इससे कंपनी के लिए आगे और भी ग्रोथ की संभावनाएँ दिख रही हैं। रणनीति के तौर पर, ACME अब सिर्फ़ सोलर प्रोजेक्ट्स बनाने वाली कंपनी से हटकर, अलग-अलग तरह की रिन्यूएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी बन रही है। कंपनी अब ‘फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी’ (FDRE) समाधानों पर ध्यान दे रही है, जिनमें सोलर, हवा और बैटरी स्टोरेज को एक साथ जोड़ा जाता है।
ACME Solar Share Price Target
सोलर एनर्जी की कंपनी के स्टॉक पर HSBC ने ‘BUY’ की रेटिंग के साथ 350 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है। जो कि बताया है कि स्टॉक में 30 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल सकती है। ये टारगेट फिलहाल स्टॉक के 52 हफ्ते के हाई से भी ज्यादा है।
(Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। स्टॉक market news अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है।)
