Asha Bhosle: ‘वो लड़का होती तो मैं उसके साथ भाग जाती…’, हेलन की दीवानी आशा ताई ने जब कही ये बड़ी बात
Last Updated on April 13, 2026 12:05, PM by Pawan
Asha Bhosle: 12 अप्रैल दिन रविवार को दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन हो गया था। वहीं आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्रा सीएम से लेकर सचिन तेंदुलकर तक सभी दिग्गज हस्तियां उनके घर उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। वहीं उनकी करीबी दोस्त हेलन का इस खबर ने दिल तोड़ दिया है। आशा ताई हेलन के बहुत करीब थीं। वह एक्ट्रेस को बेहद पसंद करती थीं।
वेटरन एक्ट्रेस हेलेन ने आशा भोसले के निधन पर दुख जताते हुए मीडिया से बात की और कहा यह खबर उनके लिए बेहद चौंकाने वाली और दुखद है। उन्होंने बताया कि आशा जी से उनका मिलना होता रहता था। वह पूरी तरह स्वस्थ लग रही थीं। इसलिए यह खबर उन्हें काफी हैरान कर रही है।
हेलेन ने हाल में दोनों की लंबी दोस्ती को याद करते हुए बताया कि आशा भोसले अपनी आवाज से गाने में जादू और एनर्जी भर देती थीं। यही चीज उनके गानों को और भी खास और यूनिक बनाती थी। हेलन ने कहा कि आज उन्होंने एक अनमोल रत्न खो दिया है।
वहीं अपने एक इंटरव्यू में आशा भोसले ने भी हेलेन की दिल खोलकर तारीफ की थी। उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी पसंदीदा अदाकारा बताया था। ताई ने कहा था कि हेलेन बहुत खूबसूरत थीं। जब वह कमरे में आती थीं तो वह गाना गाना भूल जाती थी और बस उन्हें देखने लगती थीं। मजात में उन्होंने ये तक कह दिया था कि कि अगर वो लड़का होतीं तो उनके (हेलेन) साथ भाग जातीं।
हेलन और आशा भोसले ने कई यादगार गानों को दिया है। दोनों ने साथ मिलकर 270 से ज्यादा गानों में काम कर दर्शकों का दिल जीता है, जिसने उस दौर की ग्लैमर और म्यूजिक को एक अलग ऊंचाई पर पहुंचाया था। ‘ओ हसीना जुल्फोंवाली’ (तीसरी मंज़िल, 1966), ‘आ जा ने जान’ (इंतकाम, 1969), ‘पिया तू अब तो आजा’ (कारवां, 1971), ‘महबूबा महबूबा’ (शोले, 1975) और ‘ये मेरा दिल’ (डॉन, 1978) जैसे कई सुपरहिट गानों में दोनों ने काम किया है।
