TCS Nashik case: टाटा ग्रुप की कंपनी के खिलाफ IT इंडस्ट्री ने की सरकार से शिकायत, यौन शोषण मामले में बढ़ी टीसीएस की मुश्किलें
Last Updated on April 13, 2026 13:14, PM by Pawan
TCS Nashik case : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) के खिलाफ IT इंडस्ट्री एसोसिएशन ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत नासिक स्थित ऑफिस में सामने आए कथित उत्पीड़न के मामलों से जुड़ी है, जिस पर अब जांच तेज हो गई है।
क्या है पूरा मामला? (TCS controversy)
नासिक स्थित TCS ऑफिस में आठ महिला कर्मचारियों ने 2022 से 2026 के बीच मानसिक और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। आरोपों में यह भी कहा गया कि शिकायतों पर समय पर कार्रवाई नहीं हुई और HR स्तर पर उचित रिस्पॉन्स नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है और अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला HR मैनेजर भी शामिल है।
POSH ऑडिट की मांग, इंडस्ट्री लेवल जांच की बात
आईटी एसोसिएशन ने मांग की है कि TCS में POSH (Prevention of Sexual Harassment) नियमों के पालन का तत्काल और समयबद्ध ऑडिट किया जाए। इसके साथ ही महाराष्ट्र में आईटी और आईटीईएस कंपनियों के लिए भी व्यापक स्तर पर ऑडिट की मांग उठाई गई है, ताकि वर्कप्लेस सेफ्टी के मानकों की सही स्थिति सामने आ सके।
पुलिस जांच तेज, SIT का गठन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें कंपनी की एक महिला एचआर मैनेजर भी शामिल है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और कंपनी के अंदर शिकायतों को कैसे हैंडल किया गया।
ये भी पढें: Enviro Infra Share: 972 करोड़ रुपये के ऑर्डर के दम पर शेयर हुआ रॉकेट, स्टॉक में आई 15% की तेजी
TCS का जवाब: जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर जोर
इन आरोपों के बीच TCS ने साफ किया है कि कंपनी लंबे समय से किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाती आई है। कंपनी का कहना है कि जैसे ही उसे इस मामले की जानकारी मिली, तुरंत कार्रवाई की गई और जिन कर्मचारियों पर आरोप हैं, उन्हें जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है।
ये भी पढें: DMart Share Price: इस स्टॉक में लगाया है पैसा तो अभी ले लें एग्जिट! ब्रोकरेज ने 19% नुकसान के साथ दी SELL रेटिंग
कंपनी ने यह भी कहा कि वह स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
