stock market
Income Tax Return: नौकरीपेशा-सैलरी क्लास को कब तक फाइल करना है ITR? जानिये साल 2027 की टैक्स से जुड़ी सभी डेडलाइन

Income Tax Return: नौकरीपेशा-सैलरी क्लास को कब तक फाइल करना है ITR? जानिये साल 2027 की टैक्स से जुड़ी सभी डेडलाइन

Last Updated on April 13, 2026 13:15, PM by Pawan

Income Tax Return Filing Due Date: नया फाइनेंशियल ईयर 2026-27 शुरू हो चुका है। ज्यादातर सैलरी क्लास नौकरीपेशा इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन को जानना चाहते हैं। लेकिन अक्सर लोग भूल जाते हैं कि ITR फाइलिंग के अलावा भी कई ऐसी डेडलाइन होती है जिन्हें जानना जरूरी है। रिटर्न फाइलिंग के अलावा एडवांस टैक्स, TDS, TCS जैसे कई ऐसे डेडलाइन हैं जिन्हें मिस करने पर पेनाल्टी लग सकती है।

अप्रैल से जून – शुरुआत में ही कई जरूरी काम

अप्रैल महीने में TDS सर्टिफिकेट जारी करने, फॉर्म 15G/15H जमा करने और मार्च के TDS या TCS जमा करने जैसी डेडलाइन्स होती हैं। मई में अप्रैल का TDS जमा करना और सालाना फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की रिपोर्टिंग करनी होती है। जून में पहली एडवांस टैक्स किश्त 15 जून तक भरनी होती है, जो बहुत जरूरी होती है।

इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए 31 जुलाई को रखें याद

31 जुलाई FY27 की सबसे महत्वपूर्ण तारीखों में से एक है। इस दिन तक सैलरीड और नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर्स को अपना ITR फाइल करना होता है। अगर कोई टैक्स बचता है, तो उसे भी इसी समय जमा करना पड़ता है। 15 सितंबर तक एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त यानी कुल 45% जमा करना होता है। 31 अक्टूबर तक ऑडिट वाले मामलों में ITR फाइल करना जरूरी है। 30 नवंबर तक ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट जमा करनी होती है। दिसंबर में भी दो अहम तारीखें होती हैं। 15 दिसंबर तक तीसरी एडवांस टैक्स किश्त 75% तक और 31 दिसंबर तक लेट या रिवाइज ITR फाइल करने की आखिरी तारीख होती है।

जनवरी से मार्च – फाइनल फाइनेंशियल प्लानिंग का समय

साल के आखिरी महीनों में टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट प्लान करना जरूरी होता है। मार्च में 15 तारीख तक पूरा एडवांस टैक्स 100% यानी पूरा जमा करना होता है और 31 मार्च तक टैक्स बचाने वाले निवेश पुराने टैक्स सिस्टम में पूरे करने होते हैं।

फाइनेंशियल 2026-27 के लिए इनकम टैक्स कैलेंडर

अप्रैल

14 अप्रैल

सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M, 194S के तहत तय ट्रांजेक्शन के लिए TDS सर्टिफिकेट जारी करना।

स्टॉक एक्सचेंज के क्लाइंट कोड में बदलाव की रिपोर्टिंग।

विदेशी रेमिटेंस की तिमाही रिपोर्ट (Form 15CC) दाखिल करना।

30 अप्रैल

मार्च महीने का TDS और TCS जमा करने की आखिरी तारीख।

सरकारी दफ्तरों का Form 24G दाखिल करना।

Form 15G/15H जमा करना।

पेंशन फंड की तिमाही जानकारी देना।

मार्च का TDS चालान-कम-स्टेटमेंट दाखिल करना।

मई

7 मई

अप्रैल का TDS और TCS जमा करना।

टैक्स-फ्री सामान के लिए खरीदार की घोषणा करना।

15 मई

TDS सर्टिफिकेट जारी करना।

तिमाही TCS स्टेटमेंट।

क्लाइंट कोड रिवीजन की रिपोर्टिंग।

30 मई

Q4 FY26 के लिए TCS सर्टिफिकेट जमा करना।

Section 285B के तहत रिपोर्टिंग।

31 मई

सालाना फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन रिपोर्ट (Form 61A)।

जहां PAN अलॉट करने की जरूरत हो, उसकी अंतिम तिथि।

वित्तीय संस्थान Form 61B दाखिल करन।

Form 10BD के जरिए डोनेशन रिपोर्टिंग।

सुपरएनुएशन फंड रिटर्न दाखिल करना।

जून

7 जून

मई का TDS या TCS जमा करना।

15 जून

सैलरी और अन्य पेमेंट के TDS सर्टिफिकेट जारी करना।

FY27 की पहली एडवांस टैक्स किश्त।

Q4 FY26 के TDS सर्टिफिकेट।

निवेश फंड की इनकम डिस्ट्रीब्यूशन रिपोर्ट।

30 जून

AIF की यूनिट होल्डर्स को रिपोर्ट।

सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन रिपोर्ट।

मई का TDS चालान-कम-स्टेटमेंट दाखिल करना।

जुलाई

31 जुलाई

सैलरीड और नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर्स के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है। सेल्फ-असेसमेंट टैक्स जमा करना (यदि लागू हो)।

सितंबर

15 सितंबर

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त (कुल 45%)

अक्टूबर

31 अक्टूबर

ऑडिट मामलों के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तारीख

नवंबर

30 नवंबर

ट्रांसफर प्राइसिंग रिपोर्ट दाखिल करना (यदि लागू हो)

सेल्फ-असेसमेंट टैक्स जमा करना

दिसंबर

15 दिसंबर

एडवांस टैक्स की तीसरी किश्त (कुल 75%)

31 दिसंबर

AY 2026-27 के लिए लेट या रिवाइज रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख

जनवरी-फरवरी

टैक्स बचाने वाले निवेश की योजना बनाएं।

TDS एडजस्टमेंट के लिए निवेश प्रूफ जमा करें।

मार्च

15 मार्च

अंतिम एडवांस टैक्स किश्त (100%)

31 मार्च

पुराने टैक्स सिस्टम में टैक्स सेविंग निवेश की आखिरी तारीख।

पिछले सालों की लेट या रिवाइज रिटर्न की अंतिम तिथि (यदि लागू हो)।

अगर आप इन सभी तारीखों का ध्यान रखते हैं, तो न सिर्फ पेनल्टी से बच सकते हैं बल्कि अपने टैक्स को बेहतर तरीके से मैनेज भी कर सकते हैं। सही समय पर प्लानिंग करने से आपका पैसा भी बचेगा और कोई परेशानी भी नहीं होगी।

Silver Gold Price Today : 8% से ज़्यादा उछला कच्चा तेल, सोने-चांदी में सुस्ती, जानिए कमोडिटी में कहां हो सकती है कमाई