stock market
SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, वैभव-अभिषेक पर होगी सबकी निगाहें

SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: टेबल टॉपर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद, वैभव-अभिषेक पर होगी सबकी निगाहें

Last Updated on April 13, 2026 17:31, PM by Pawan

SRH vs RR IPL 2026 Match Live Score: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2026 में राजस्थान की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं हैदराबाद का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। दोनों टीमों शाम 7.30 बजे हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगी। इस मैच में सबकी निगाहें राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर होंगी। दोनों ही ओपनर ने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

इस सीजन में खेले गए अपने चारों मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने जीत दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को अब तक खेले 4 मैचों में केवल एक में ही जीत मिली है। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं हैदराबाद की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। प्वाइंट टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले स्थान पर है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 7वें स्थान पर हैं।