stock market
CSK vs KKR Pitch Report: पहली जीत की तलाश में केकेआर, चेन्नई के खिलाफ कैसे मिलेगी जीत! पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग 11 तक…यहां जानें सबकुछ

CSK vs KKR Pitch Report: पहली जीत की तलाश में केकेआर, चेन्नई के खिलाफ कैसे मिलेगी जीत! पिच रिपोर्ट से लेकर प्लेइंग 11 तक…यहां जानें सबकुछ

Last Updated on April 13, 2026 19:33, PM by Pawan

CSK vs KKR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अब तक कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं। वहीं आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच शाम 7.30 बजे चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा में खेला जाएगा। लगातार तीन मैच हारने के बाद पिछले मैच में चेन्नई ने शानदार वापसी करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की है। वहीं कोलकाता की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। कोलकाता ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 4 मैचों में 3 में हार और 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।

मुकाबले में चेन्नई की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी तो वहीं कोलकाता की टीम को अपनी पहली जीत की तलाश है। आइए मैच से पहले जानते हैं CSK या KKR में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि CSK और KKR के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। आंकड़ों पर नजर डालें, तो चेन्नई और कोलकाता के बीच 32 मैच खेले जा चुके हैं, वहीं जीत हार के आंकड़े को देखें तो चेन्नई की टीम काफी आगे नजर आती है। 32 मैचों में से 20 बार चेन्नई विनर रही है, जबकि 11 मैचों में कोलकाता की जीत हुई है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बिना रिजल्ट रहा है। इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो चेन्नई का हाईएस्ट स्कोर 235 और कोलकाता का 202 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो चेन्नई का 103 और कोलकाता का 107 रहा है।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे के पास है। आंकड़ों के बाद अब बात करते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की। तो सबसे पहले जानते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 के बारे में

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11 में संजू सैमसन (विकेट कीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और खलील अहमद। जबकि मुकेश चौधरी इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11 में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एसपी नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, बी मुजरबानी शामिल हो सकते हैं। जबकि टिम सीफर्ट बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल सकते हैं।

जानें कैसी होगी हैदराबाद की पिच

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच इस बार थोड़ी अलग नजर आ सकती है। पहले जहां यहां धीमी पिच मिलती थी, वहीं अब लाल मिट्टी की मजबूत सतह के कारण अच्छा उछाल भी देखने को मिल रहा है, जिससे बल्लेबाजों को मदद मिल रही है और बड़े स्कोर बन रहे हैं। हालांकि बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना है, जिससे गेंद पकड़ना मुश्किल हो सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

कैसा होगा चेन्नई का मौसम

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद है। दिन में तापमान करीब 34 डिग्री तक जा सकता है और धूप तेज रहेगी, इसलिए स्टेडियम आने वाले फैंस को गर्मी से बचाव करना होगा। हालांकि हवा चलने से थोड़ी राहत मिलेगी। शाम को मैच शुरू होने पर तापमान घटकर करीब 27 डिग्री हो जाएगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है, इसलिए मुकाबला बिना रुकावट पूरा होगा। नमी ज्यादा रहने की वजह से दूसरी पारी में ओस भी देखने को मिल सकती है।