stock market
DA Hike: केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने डीए बढ़ाने का फैसला लिया

DA Hike: केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने डीए बढ़ाने का फैसला लिया

Last Updated on April 18, 2026 14:06, PM by Pawan

DA Hike: केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज के लिए बड़ी खुशखबरी है। डीए बढ़ने का उनका इंतजार आखिर खत्म हो गया। केंद्र सरकार के कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बार डीए में बढ़ोतरी में देर से केंद्र सरकार के कर्मचारी मायूस थे। केंद्रीय कर्मियों के यूनियंस ने इस बारे में सरकार को अपनी चिंता बताई थी।

अब डीए बढ़कर 60 फीसदी हुआ

केंद्र सरकार के कैबिनेट ने 18 अप्रैल को हुई बैठक में एंप्लॉयीज और पेंशनर्स का डीए 2 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सरकार ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के विधानसभा चुनावों से 4 दिन पहले डीए बढ़ाने का फैसला लिया। हालांकि, सरकार के इस फैसले का फायदा 1.19 करोड़ एंप्लॉयीज और पेंशनर्स को होगा। इस वृद्धि के बाद महंगाई भत्ता बेसिक पे यानी मूल वेतन का 60 फीसदी हो गया है। पहले यह 58 फीसदी था।

इस साल जनवरी से बढ़ा डीए लागू होगा

केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज और पेंशनर्स को बढ़े हुए डीए का फायदा इस साल जनवरी से लागू माना जाएगा। इसका मतलब है कि उन्हें अप्रैल के अलावा जनवरी, फरवरी का एरियर यानी बकाया मिलेगा। देश में केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज की संख्या करीब 49 लाख है, जबकि पेंशनर्स की संख्या 68 लाख से ज्यादा है। इन सभी को डीए बढ़ने का फायदा मिलेगा।