Nadir Godrej: 25 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद चेयरपर्सन नादिर गोदरेज पद छोड़ेंगे, कौन लेगा उनकी जगह?
Last Updated on April 13, 2026 20:35, PM by Pawan
Nadir Godrej: गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरपर्सन नादिर गोदरेज अगस्त 2026 में रिटायर होने वाले हैं। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा करते हुए कहा, कि नादिर गोदरेज ग्रुप में चेयरमैन एमेरिटस की भूमिका निभाएंगे। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, साल 1977 से लगातार अब तक करीब 25 साल तक उन्होंने कंपनी की ग्रोथ, वैल्यू और ग्लोबल प्रेजेंस को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।कंपनी की ओर से रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा गया, कि नादिर गोदरेज इंडस्ट्रीज लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और गोदरेज प्रॉपर्टीज के बोर्ड से हट जाएंगे। उन्होंने 13 अप्रैल, 2026 से एस्टेक लाइफसाइंसेज के चेयरपर्सन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से भी इस्तीफा दे दिया है।
Also Read: Godrej Properties Share Price Target: एक साल में पैसे डबल! आगे कितना ऊपर जा सकता है – जानिए यहां
Nadir Godrej: 25 साल तक संभाली कंपनी की कमान
Also Read: Godrej Consumer Q1 Results FY 2024-25 Preview: कैसे रहेंगे नतीजे? जानें क्या है अनुमान
नादिर गोदरेज करीब 25 साल तक कंपनी की कमान संभालने के बाद अब चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद से रिटायर होने जा रहे हैं। यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है जब वह अगस्त में 75 साल के हो जाएंगे। जिससे उनके लंबे कॉर्पोरेट करियर का एक पड़ाव खत्म होगा। कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा, “नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 13 अप्रैल को हुई बैठकों में नादिर गोदरेज की रिटायर होने की इच्छा को सामने रखा गया।”
Nadir Godrej: अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अगली पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी पूरी कर ली है। पिरोजशा गोदरेज को बोर्ड चेयरपर्सन और गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप का प्रमुख बनाया जाएगा। वर्तमान में उन्हें चेयरपर्सन डिजिग्नेट की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे साफ है कि ट्रांजिशन प्लान पहले से तय था। इसके अलावा बर्जिस गोदरेज को नॉन एग्जीक्यूटिव, नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर बोर्ड में शामिल किया गया है।
इस बदलाव को “जिम्मेदारी और खास अधिकार दोनों” बताते हुए, पिरोजशा ने कहा, “हमें पीढ़ियों से बनी एक शानदार विरासत विरासत में मिली है, और अब हमारा काम इसे बड़े सपने के साथ आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही उन मूल्यों पर भी टिके रहना है जो हमें बताते हैं।”
बुर्जिस गोदरेज एग्रोवेट यूनिट के चेयरपर्सन का रोल निभाएंगे और 14 अगस्त, 2026 से गोदरेज इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल होंगे। उन्होंने एस्टेक लाइफसाइंसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद तुरंत छोड़ दिया है और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर इसके बोर्ड में काम करते रहेंगे।
Nadir Godrej: क्या बोले नादिर गोदरेज
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नादिर गोदरेज ने कहा, “कई दशकों तक गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप की सेवा करना और उन बेहतरीन साथियों के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात रही। जिन्होंने ईमानदारी और मकसद के साथ इस संस्था को बनाया है।” “मुझे पूरा भरोसा है कि अगली पीढ़ी के लीडरशिप के तहत ग्रुप और मजबूत होता जाएगा, और अपने मूल्यों पर पूरी तरह से टिका रहेगा।”
